फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haseena Parker Actress Shraddha Kapoor Has Been Finalised For Prabhas Starrer Saaho

कंफर्म ! बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस करेगी प्रभास संग 'साहो' में रोमांस

Tue, 15 Aug 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 15 Aug 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Haseena Parker Actress Shraddha Kapoor Has Been Finalised For Prabhas Starrer Saaho
'साहो' फिल्म का दृश्य
'बाहुबली' बन प्रभास सभी के दिलों पर छा गए हैं। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्म 'साहो' का इंतजार है जिसका टीजर 'बाहुबली 2' के साथ रिलीज किया गया था। 'साहो' में कौन सी एक्ट्रेस प्रभास संग रोमांस करेगी इसकी खोज पिछले कई दिनों से चल रही थी जो अब खत्म हो गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: आज भी जारी है 'बाहुबली' की कमाई, नेटफ्लिक्स ने करोड़ों में खरीदे राइट्स
विज्ञापन


मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के नाम पर मुहर लगा दी है। फिल्म के लिए अनुष्का शेट्टी और श्रद्धा कपूर के नाम पर ही सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी जिसमें बाजी श्रद्धा मार गईं। खबरों के मुताबिक अनुष्का के हाथों से ये फिल्म उनके वजन के कारण फिसली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया, 'श्रद्धा इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। हम उन्हें साइन कर के काफी खुश हैं। 'साहो' प्रभास की पहली हिंदी फिल्म है और ये हम सभी के लिए काफी स्पेशल है।' ये फिल्म तीन भाषाओं में फिल्माई जाएगी, हिंदी, तमिल और तेलुगू। प्रभास ने इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू कर दी है।

पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज

हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म के लिए एक बड़ा सेट भी लगाया गया है। फिल्म का कुछ हिस्सा अबु धाबी और रोमानिया में भी शूट किया जाएगा। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय देंगे और अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के लिए गीत लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed