फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Rane Reaction On Comparison with bollywood King shah rukh khan says he is God

'वो भगवान हैं और मैं उनका पुजारी हूं', शाहरुख खान से तुलना होने पर हर्षवर्धन राणे का जवाब

Wed, 29 Oct 2025 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Oct 2025 06:36 PM IST
सार

Harshvardhan Rane On Comparison with SRK: अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एक मामले में उनकी तुलना शाहरुख खान से की गई, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Reaction On Comparison with bollywood King shah rukh khan says he is God
हर्षवर्धन राणे-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर्षवर्धन राणे ने अपनी संजीदा अदाकारी के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। इन दिनों उनकी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' थिएटर्स में लगी है, जिसमें उन्होंने एक जुनूनी आशिक का रोल निभाया है। 21 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। हाल ही में एक पोर्टल ने हर्षवर्धन की तुलना शाहरुख खान से कर दी। इस पर हर्षवर्धन असहज हो गए। उन्होंने क्या रिएक्शन दिया है? जानिए

विज्ञापन

शाहरुख खान से की गई तुलना
दरअसल, एक न्यूज पोर्टल ने शाहरुख खान के साथ हर्षवर्धन राणे की तुलना करते हुए लिखा कि कोविड के बाद हर्षवर्धन ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले किसी के नाम दर्ज नहीं था। कोविड 19 के बाद हर्षवर्धन ऐसे स्टार बन गए हैं, जिनकी एक ही साल में दो फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुई हैं। इस मामले में उन्होंने शाहरुख खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिनकी कोविड के बाद साल 2023 में पठान और जवान दो फिल्में रिलीज हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षवर्धन बोले- 'गुजारिश है कि...'
हर्षवर्धन ने पोर्टल की न्यूज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है और गुजारिश की है कि शाहरुख खान के साथ उनकी तुलना न की जाए। एक्टर ने लिखा है, 'उन्होंने एक साल में दो बार अपने गॉड लेवल स्टारडम से ऐसा किया। मेरा एक साल में दो बार उन्हें फॉलो करने से ऐसा हुआ है। प्लीज मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि किसी भी आर्टिकल में मेरा नाम उनके नाम के साथ न लिखें, वह भगवान हैं और मैं उनका एक मामूली पुजारी हूं'। 



टेक्निकली हर्षवर्धन की दो फिल्में 2025 में रिलीज हुईं!
न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्निकली हर्षवर्धन की दो फिल्में साल 2025 में आई हैं। दरअसल, इस साल उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई, जिसने शानदार कलेक्शन करते हुए 35.55 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा 'एक दीवाने की दीवानियत' भी करीब 50.86 करोड़ रुपये नौ दिनों में कमा चुकी है। इस तरह हर्षवर्धन की एक साल में रिलीज दोनों फिल्मों ने 85 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। वैसे बता दें कि शाहरुख खान की साल 2023 में 'जवान' और 'पठान' के अलावा 'डंकी' भी रिलीज हुई थी। बता दें कि 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा भी नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed