फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Kapoor Reply to twitter User Said Abhinav Bindra film won't be like any Bollywood biopic

Harshvardhan Kapoor: अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को अवास्तविक बताने वाले यूजर पर भड़के हर्षवर्धन, दिया करारा जवाब

Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

हर्षवर्धन इस फिल्म में अभिनव बिंद्रा के किरदार में दिखेंगे जबकि उनके पिता और अभिनेता अनिल कपूर अभिनव के पिता की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Harshvardhan Kapoor Reply to twitter User Said Abhinav Bindra film won't be like any Bollywood biopic
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर जल्द ही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में दिखेंगे। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए फिल्म को बहुत ही ज्यादा अवास्तविक बताया था। अब यूजर को करारा जवाब  देते हुए अभिनेता ने खुलकर अपनी बात रखी है। 

विज्ञापन

OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला

विज्ञापन

हर्षवर्धन ने दिया करारा जवाब

ट्विटर पर एक यूजर ने अभिनेता को लिखा: "आप नाटकीय और अत्यधिक अवास्तविक बायोपिक्स क्यों कर रहे हैं, विशेष रूप से एक खेल से जुड़े व्यक्ति की? इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "अगर आपने मेरी कोई फिल्म देखी है, तो आपको पता होगा कि बिंद्रा फिल्म किसी भी बॉलीवुड बायोपिक की तरह नहीं होगी जो पहले बन चुकी है। उनकी कहानी में कोई नाटकीयता या अवास्तविकता नहीं देखने को मिलने वाली है।"
Alia Bhatt: पति रणबीर को लेकर आलिया का बड़ा खुलासा, बोलीं- इस वजह से राहा के लिए पोजेसिव हैं एक्टर

विज्ञापन

फिर साथ नजर आएगी पिता-पुत्र की जोड़ी

बता दें कि हर्षवर्धन इस फिल्म में अभिनव बिंद्रा के किरदार में दिखेंगे जबकि उनके पिता और अभिनेता अनिल कपूर अभिनव के पिता की भूमिका निभाएंगे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह बिंद्रा की बायोपिक के अलावा एक साई-फाई सेक्स कॉमेडी और एक थ्रिलर ड्रामा में नजर आने वाले  हैं। अभिनेता ने कहा कि  उनकी साई-फाई कॉमेडी फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है। गौरतलब है कि हर्षवर्धन और अनिल इससे पहले भी साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। फिल्म थार में दोनों साथ नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग को लोगों ने काफी  पसंद भी किया था।
Fireflies Trailer: फैंटेसी ड्रामा सीरीज फायरफ्लाइज का ट्रेलर रिलीज, जी5 पर इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed