फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will omg 2 akshay kumar film not release in theatres know here the full details

OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला

Wed, 26 Apr 2023 03:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 26 Apr 2023 03:28 PM IST
सार

ओएमजी 2 को अमित राय निर्देशित कर रहे हैं और इसकी कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम और एडल्ट एजुकेशन पर भी आधारित होगी।

विज्ञापन
will omg 2 akshay kumar film not release in theatres know here the full details
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार ने पिछले साल एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। बच्चन पांडे से लेकर इस साल आई सेल्फी तक सभी फिल्में फ्लॉप की कैटेगरी में गई हैं। अब अभिनेता ओह माई गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर अभी यह विचार विमर्श चल रहा है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए या फिर ओटीटी पर। कुछ हफ्ते पहले ऐसी खबरें थीं कि ओएमजी 2 को वूट और जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन अभी तक निर्माता की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन

फिलहाल शूटिंग में व्यस्त हैं अक्षय
रिपोर्ट्स के अनुसार ओएमजी2 के निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है कि फिल्म को कहां रिलीज करना है। इसे थिएटर में रिलीज करना है फिर ओटीटी पर इस बात पर तब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सकता जब तक अक्षय कुमार और निर्माता की सहमति नहीं होती है। इस वक्त अक्षय स्कॉटलैंड में हैं और बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए OMG2 की रिलीज का निर्णय फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें- Fireflies Trailer: फैंटेसी ड्रामा सीरीज फायरफ्लाइज का ट्रेलर रिलीज, जी5 पर इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी होगी इसकी कहानी
इस बात का फैसला अक्षय कुमार के मुंबई वापस आने के बाद ही लिया जाएगा। ओएमजी 2 को अमित राय निर्देशित कर रहे हैं और इसकी कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम और एडल्ट एजुकेशन पर भी आधारित होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का विषय रिलेवेंट है, इसीलिए इसकी रिलीज को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन

कोर्टरूम ड्रामा था पहला पार्ट
ओह माय गॉड के पहले पार्ट में परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का मानवीय चरित्र और परेश रावल ने कांजी भाई की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे धर्म के नाम पर धंधे का बाजार चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed