फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Happy Birthday Baldev Raj Chopra Know film maker Unknown facts about career

किस्सा: जब विदेशी फिल्ममेकर ने हिंदी सिनेमा पर उठाया सवाल, महाभारत के बीआर चोपड़ा ने यूं दिया जवाब

Sat, 22 Apr 2023 01:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Apr 2023 01:03 PM IST
सार

एक दौर में एक विदेशी फिल्ममेकर ने बलदेव राज चोपड़ा के सामने हिंदी सिनेमा को आड़े हाथों लिया था। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने मुंहतोड़ जवाब पेश किया।
 

विज्ञापन
Happy Birthday Baldev Raj Chopra Know film maker Unknown facts about career
बीआर चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैथालॉजिकल शो 'महाभारत' के निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेहतरीन काम ने उन्हें अमर कर दिया है। हिंदी सिनेमा में दिए गए उनके काबिल-ए-तारीफ योगदान के लिए उन्हें 'दादा साहेब फाल्के' सम्मान से नवाजा गया था। 22 अप्रैल 1914 को लुधियाना में जन्में बीआर चोपड़ा की एक पहचान यह भी है कि एक दौर में वह पत्रकार हुआ करते थे। वहीं, उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी हैं, जिस पर हम गौर फरमा लेते हैं।

विज्ञापन

पत्रकारिता से किया फिल्मों का रुख

बीआर चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई-लिखाई लुधियाना यूनिवर्सिटी से पूरी की। एमए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने बतौर फिल्मी पत्रकार अपने करियर की शुरुआत की। कहा जाता है कि 1944 के दौर में बलदेव राज चोपड़ा ने पत्रकारिता में खूब उपलब्धियां हासिल कीं। सफल करियर के बाद भी बीआर चोपड़ा मन ही मन फिल्ममेकर बनने का ख्वाब बुन रहे थे। अपने ख्वाब को हकीकत में तब्दील करने के लिए उन्होंने साल 1947 में दिल्ली का रुख किया। फिर वह आगे बढ़ते चलें और मायानगरी मुंबई पहुंच गए। 

Eid Release: पिछले पांच साल में बॉक्स ऑफिस को सिर्फ एक बाद मिली ईदी, फ्लॉप की लिस्ट में सलमान समेत कई सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी फिल्ममेकर के आरोप का शानदार जवाब 

बीआर चोपड़ा को अपने सफल करियर के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा था। फिल्ममेकर का एक किस्सा काफी मशहूर है। जानकारी है कि एक विदेशी फिल्ममेकर ने बीआर चोपड़ा का मजाक उड़ाते हुए कहा था, 'तुम हिंदी वाले सिनेमा के बारे में क्या जानते हो? तुम्हें सिनेमा के नाम पर सिर्फ नाचना और गाना आता है।' बीआर चोपड़ा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म विदेशी फिल्ममेकर के इस तंज का जवाब बताई जाती है।

Raftaar: रफ्तार ने द कपिल शर्मा के शो को बताया 'शोशेबाजी', वायरल होने पर डिलीट किया वीडियो

विज्ञापन

बीआर चोपड़ा ने इंडस्ट्री को दी शानदार फिल्में 

कोर्टरूम ड्रामा फिल्म उस समय की सफल फिल्मों से एक थी। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में बीआर चोपड़ा ने एक भी गाने नहीं रखे थे। इसके बाद फिल्ममेकर रुके नहीं और आगे बढ़ते हुए बेहतरीन फिल्में देने का सिलसिला जारी रखा। बलदेव के जरिए बनाई गई फिल्में बागबान, बाबुल, गुमराह, कानून, हमराज और वक्त आज भी दर्शकों के बीच काफी फेमस है।

Sonu Sood: भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है, सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

'महाभारत' का निर्माण कर रचा इतिहास

बतौर पत्रकार और बतौर फिल्मफेकर सफलता का स्वाद चख चुके बीआर चोपड़ा ने टीवी सीरियल बनाने का फैसला किया। छोटे पर्दे का रुख करने पर बीआर चोपड़ा को काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि, उन्होंने इन ट्रोल्स को साइड करते हुए मैथालॉजिकल शो 'महाभारत' का निर्माण कर इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed