फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raftaar trolls The Kapil Sharma Show and called shoshebaazi later video deleted after trolling

Raftaar: रफ्तार ने द कपिल शर्मा के शो को बताया 'शोशेबाजी', वायरल होने पर डिलीट किया वीडियो

Sat, 22 Apr 2023 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 22 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

कपिल शर्मा टीवी के जाने माने कॉमेडियन हैं। वह अपने शो ‘द कपिल शर्मा’ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस शो में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार शिरकत कर चुके हैं। शो के दौरान अक्सर ही कलाकार काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
Raftaar trolls The Kapil Sharma Show and called shoshebaazi later video deleted after trolling
कपिल और रफ्तार - फोटो : social media

विस्तार

कपिल शर्मा टीवी के जाने माने कॉमेडियन हैं। वह अपने शो ‘द कपिल शर्मा’ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस शो में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार शिरकत कर चुके हैं। शो के दौरान अक्सर ही कलाकार काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा शो के अभी तक चारों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, अब रैपर रफतार ने कॉमेडियन पर तंज कसा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

रफ्तार ने शो को बताया शोशेबाजी

अपने रैप से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रफतार ने लाइव स्ट्रीम के दौरान कपिल के शो की पोल खोली है। इस लाइव स्ट्रीम में रफ्तार ने बताया कि कपिल का शो सिर्फ 'शोशेबाजी' करता है और यहां केवल वही लोग आते हैं जो मशहूर हैं, जिससे उनकी रेपुटेशन और बढ़ सके। कॉमेडी तो सिर्फ नाम की होती है। वहां केवल राजनीति देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार ने दिया यह बयान

हाल ही में रैपर ने एक इंटरव्यू में शो को लेकर खुलासा करते हुए कहा, 'बेसिकली क्या होता है, देख हमने काम कर लिया, वहां जाकर अब ये दिखाना होता है कि हम बड़े हैं। यह शोशेसबाजी है। जनता के सामने इज्जत बन जाती है, हम बड़े लगते हैं। घर पर मां बाप भी बोलते हैं कि कपिल के शो पर आया था। गली कूचे में भी हवा बन जाती है लेकिन असल जिंदगी में उसके कुछ मायने नहीं है। कोई वैल्यू नहीं है।’

विज्ञापन

कपिल शर्मा शो को लेकर कसा तंज

रफतार आगे कहते हैं,  'बैंक अकाउंट में ज्यादा पैसा न हो, पर लोग खुद के लिए यह सोचने लगते हैं कि वह बहुत बड़े स्टार बन गए हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर लिया है। मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ में। बाकी बैंक में कुछ हो न हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी। रफ्तार का  यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, लेकिन बाद में इस वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed