{"_id":"8cda0c02-58b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"happily-single-nargis-in-no-mood-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः शादी क्यों नहीं करना चाहतीं नरगिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः शादी क्यों नहीं करना चाहतीं नरगिस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं नरगिस फाखरी ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। उनका यह बयान उनके और उदय चोपड़ा के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते को नया रूप देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अब इंडस्ट्री इस बात के कयास लगाने में जुट गई है कि आखिर नरगिस फाकरी ने शादी से इनकार क्यों किया। इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा लंबे समय से गर्म थी कि नरगिस फाकरी मार्च तक यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा से शादी रचा लेंगी। 33 साल की नरगिस ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में इनके अपोजिट में रणबीर कपूर थे। नरगिस ने अफवाहों के बाजार पर लगाम लगाने के लिए ट्विटर को माध्यम बनाया।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी का कहना है कि उनके जीवन में कोई पुरुष नहीं है और वह अपने अकेलपन का आनंद ले रही हैं। साथ ही उनकी अभी शादी करने की कोई योजना नहीं है। नरगिस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अकेली और बिल्कुल खुश और अपने काम में व्यस्त हूं। मेरा फिलहाल किसी के साथ घर बसाने का कोई इरादा नहीं है। अभी तक उदय की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
जॉन बिपाशा फिर आएं साथ!
आमिर ने ठुकराए करोडो रूपए
अनुष्का को नहीं चाहिए 100 करोड़