फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta reveals about actor Manoj Bajpayee mood swings during the shoot of their film Dil Pe Mat Le Yaar

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के तरीके पर की बात, बोले- 'मूडी हैं अभिनेता'

Wed, 03 Jan 2024 06:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 03 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta reveals about actor Manoj Bajpayee mood swings during the shoot of their film Dil Pe Mat Le Yaar
हंसल मेहता, मनोज बाजपेयी - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता हंसल मेहता अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने 'सिटीलाइट्स', 'शाहिद', 'अलीगढ़', 'दस कहानियां' और 'दिल पे मत ले यार' जैसी कई अन्य फिल्मों को निर्देशित किया है। साल 2000 में बनी फिल्म 'दिल पे मत ले यार' में उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ काम किया था। हाल ही में, एक इंटरव्यू में निर्माता ने अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इसके अलावा उन्होंने मनोज बाजपेयी को मूडी बताया। 
विज्ञापन


मनोज बाजपेयी को लेकर कही यह बात 
निर्माता ने 'दिल पे मत ले यार' में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे उन लोगों के साथ काम करने में आनंद आता है, जो मेरे साथ सही से काम करते है। उन लोगों में से राजकुमार राव एक हैं।' उन्होंने मनोज बाजपेयी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मनोज का मूड बहुत ज्यादा बदलता रहता है। मैंने वर्ष 2000 में फिल्म 'दिल पे मत ले यार' बनाई थी। इस फिल्म में मुझे उनके साथ काम करने में काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ा था। उनका व्यवहार थोड़ा अलग है। सेट पर लोग उनसे दूर भागते थे।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Dhun Teaser: कल रिलीज होगा 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन', कैलाश खेर ने सजाए हैं सुर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुडी हैं मनोज बाजपेयी
हंसल मेहता ने आगे कहा, 'मनोज बुरे इंसान नहीं हैं, लेकिन वे मूडी हैं।' उन्होंने कहा, 'जब हम फिल्म में साथ काम कर रहे थे, तो मैं बहुत चिढ़ जाता था। हालांकि, मैं उनसे पूछता था कि तुम ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हो? वे कुछ नहीं बोलते थे और अपनी भूमिका निभाकर चले जाते थे।'

मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट
मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता मनोज बाजपेयी कॉमेडी क्राइम ड्रामा 'किलर सूप' में कोंकणा सेन शर्मा के साथ दिखाई देंगे। यह सीरीज अभिषेक चौबे के जरिए निर्देशित व सह-लिखित और हनी त्रेहान और चेतना कौशिक द्वारा निर्मित है। अभिनेता की वेब सीरीज 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता 'द फैमिली मैन' के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन में भी दिखाई देंगे। साल 2015 में मनोज बाजपेयी और हंसल मेहता ने फिल्म 'अलीगढ़' के लिए सहयोग किया था। वहीं, हंसल मेहता, करीना कपूर खान अभिनीत 'द बकिंघम मर्डर्स' रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Salaar 2: प्रभास के फैंस को नहीं करना होगा सलार 2 का इंतजार, जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे बाहुबली अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed