फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Dhun Teaser: Kailash Kher sings first song from Pankaj Tripathi film Main Atal Hoon

Ram Dhun Teaser: कल रिलीज होगा 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन', कैलाश खेर ने सजाए हैं सुर

Wed, 03 Jan 2024 05:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Jan 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ram Dhun Teaser: Kailash Kher sings first song from Pankaj Tripathi film Main Atal Hoon
कैलाश खेर-पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  की बायोपिक 'मैं अटल हूं' इस महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। अटल बिहारी बाजपेयी के लुक में एक्टर दमदार लग रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इस फिल्म का पहला गाना जारी होने वाला है। आज उसका टीजर आउट हो चुका है। पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से गाने का टीजर साझा किया है।

विज्ञापन

Saindhav: सैंधव का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने के लिए दिखी पिता की जद्दोजहद, वेंकटेश-नवाजुद्दीन ने मचाया धमाल
विज्ञापन


गुरुवार को रिलीज होगा गाना
फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन' कल यानी गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है। उससे पहले आज बुधवार को गाने का टीजर जारी किया है। इस गाने को कैलाश खेर ने अपने सुरीले कंठ से सजाया है। पंकज त्रिपाठी ने गाने का टीजर साझा कर लिखा है, 'हर दिल में उठेगी गूंज, जब  बजेगी राम धुन'। आगे लिखा है, 'टीजर आउट हो चुका है। गाना कल रिलीज हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार कैरी बर्नांस हादसे में बुरी तरह घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
बता दें कि फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है। इस बात का फायदा इसे मिल सकता है। इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता  रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)



टीजर में नजर आई पंकज त्रिपाठी की झलक
गाने के टीजर में पंकज त्रिपाठी की झलक भी नजर आ रही है। उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फिल्म को लेकर भी अपनी खुशी जता रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी बेहद उत्साहित हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'ये मेरे लिए एक फिल्म से कहीं ज्यादा है। अटल बिहारी बाजपेयी के किरदार को अदा करना मेरे दिल के बेहद करीब है'।
South Actress: शादीशुदा अभिनेताओं पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, खूब उड़े थे इनके अफेयर के चर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed