Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta Mukesh Chhabra Produce Official Hindi Adaptation of Ilango Ram Acclaimed Comedy Tentigo

Tentigo: हिंदी में बनेगी श्रीलंका की मशहूर कॉमेडी 'टेंटिगो', हंसल मेहता-मुकेश छाबड़ा मिलकर बनाएंगे फिल्म

Thu, 20 Mar 2025 03:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 20 Mar 2025 03:56 PM IST
सार

Tentigo In Hindi: हंसल मेहता की ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मुकेश छाबड़ा मिलकर श्रीलंका की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'टेंटिगो' का हिंदी संस्करण बनाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
 

विज्ञापन
Hansal Mehta Mukesh Chhabra Produce Official Hindi Adaptation of Ilango Ram Acclaimed Comedy Tentigo
हिंदी में बनेगी श्रीलंकाई फिल्म 'टेंटिगो' - फोटो : इंस्टाग्राम@hansalmehta

विस्तार

श्रीलंका की मशहूर फिल्म 'टेंटिगो' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अब ट्रू स्टोरी फिल्म्स के बैनर तले हिंदी में बनाया जाएगा। श्रीलंकाई कॉमेडी फिल्म 'टेंटिगो' 2023 में तालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार दिखाई गई थी और वहां इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हिंदी में बनेगी श्रीलंका की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'टेंटिगो'
'टेंटिगो' के हिंदी संस्करण को ट्रू स्टोरी फिल्म्स के साथ क्रॉलिंग एंजल फिल्म्स मिलकर बनाएंगे, जिसमें संजय गुलाटी और नीरज पांडे सह-निर्माता होंगे। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़े हैं। फिल्म की कहानी को हिंदी में ढालने का काम करन व्यास करेंगे, जो 'स्कैम 1992' और 'स्कूप' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)


विज्ञापन
विज्ञापन

यह फिल्म आपको हंसाती है- हंसल मेहता
हंसल मेहता ने कहा, "मैं आमतौर पर रीमेक बनाने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे वाकई उत्साहित किया है, जिस पल मैंने श्रीलंकाई फिल्म 'टेंटिगो' देखी, मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया। मेरा मानना है कि इसका हिंदी रूपांतरण पूरे भारत में दर्शकों को पसंद आएगा। मैं इसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए रोमांचित हूं।"
विज्ञापन

मैं इसे लेकर उत्साहित हूं-मुकेश छाबड़ा
फिल्म शहिद के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, “शहिद के बाद से मुझे हंसल मेहता के साथ उनके सभी प्रोजेक्ट्स में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं अपने करियर के इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हूं।''
 

संजय गुलाटी की राय
संजय गुलाटी ने कहा, "पिछले 10 सालों में, मैं जिन फिल्मों से जुड़ा हूं, उनमें से कई का प्रीमियर फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। टेंटिगो, एक कॉमेडी के रूप में आम 'फेस्टिवल फिल्म' लेबल को चुनौती देती है। इस रूपांतरण के जरिए, मेरा लक्ष्य ऐसी परिभाषाओं से मुक्त होना है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed