Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta Announces New Projects Including Porbandar And Shares Big Update On Ranveer Singh Starrer Pralay

हंसल मेहता ने की अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा, रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ पर साझा की बड़ी जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 10:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 10:36 PM IST
सार

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने अपने कई नए प्रोजेक्ट्स का एलान किया है। इसमें उनके निर्देशन में बनने वाली एक एक्शन फिल्म भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर ‘प्रलय’ पर बड़ी अपडेट शेयर की है। जानिए क्या है वो अपडेट…

विज्ञापन
Hansal Mehta Announces New Projects Including Porbandar And Shares Big Update On Ranveer Singh Starrer Pralay
हंसल मेहता और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हंसल मेहता और निर्माता साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स ने अपनी नई परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें हंसल मेहता की एक्शन फिल्म 'पोरबंदर' से लेकर अजीतपाल सिंह की अगली फिल्म 'केहर सिंह' और नरभक्षी हॉरर प्रोजेक्ट 'मेहफूज' शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने रणवीर सिंह स्टारर पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर 'प्रलय' के बारे में भी नई जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी ‘प्रलय’
वैरायटी के अनुसार, हंसल मेहता और सैगल द्वारा जनवरी 2025 में शुरू की गई यह कंपनी विभिन्न शैलियों और भाषाओं में फिल्मों की एक बड़ी सीरीज के साथ आगे बढ़ रही है। इनमें से एक सबसे बड़ी फिल्म जय मेहता द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर 'प्रलय' है।

विज्ञापन


इस फिल्म का सह-निर्माण सिंह के बैनर तले किया जा रहा है। हंसल मेहता ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि यह उस तरह की फिल्म है जो भारत में अभी तक नहीं बनी है, उस तरह की फिल्म जो भारत ने पहले कभी नहीं देखी है। एक अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गई है और फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Hansal Mehta Announces New Projects Including Porbandar And Shares Big Update On Ranveer Singh Starrer Pralay
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता लेकर आएंगे ‘पोरबंदर’
इसके अलावा नई फिल्मों की लिस्ट में 'पोरबंदर' भी शामिल है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। फिल्म का नाम महात्मा गांधी से जुड़े गुजरात के तटीय शहर के नाम पर रखा गया है, लेकिन मेहता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एक बिल्कुल अलग राह अपनाती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पोरबंदर के महात्मा गांधी हैं और दूसरी तरफ यह एक्शन फिल्म है।

एक और नई फिल्म है 'केहर सिंह', जिसका निर्देशन 'फायर इन द माउंटेंस' के निर्देशक अजीतपाल सिंह कर रहे हैं। कंपनी ने इसे एक भव्य फिल्म बताया है। हालांकि इसके बारे में और जानकारी बाद में दी जाएगी। इसके अलावा 'मेहफूज' नाम की एक नरभक्षी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और एक स्टूडियो भी इससे जुड़ चुका है, लेकिन अभी भी निर्देशक की तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़ेंः पर्दे पर लौटेगी उदय शेट्टी और मजनू भाई की जोड़ी, मेकर्स ने कंफर्म की ‘वेलकम 4’; इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म

ये प्रोजेक्ट्स भी हैं शामिल
कंपनी अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर 'दिलकशी' का भी निर्माण कर रही है। लिजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म है और इसमें ए.आर. रहमान का म्यूजिक है। सीरीज की बात करें तो इस बैनर ने नेटफ्लिक्स की 'फैमिली बिजनेस' का सह-निर्माण किया है और एक और शो पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed