फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulmohar actress Sharmila Tagore Gaslight Sara Ali Khan talks about the crazy things they have done for love

Sharmila Tagore: जब किसी की पैंट तो किसी की शर्ट पहन शरमाईं शर्मिला, दिलचस्प है 'टाइगर' संग इश्क का यह किस्सा

Sat, 04 Mar 2023 09:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Mar 2023 09:11 AM IST
सार

हाल ही में सारा अली खान और दादी शर्मिला टैगोर साथ में बात करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन
Gulmohar actress Sharmila Tagore Gaslight Sara Ali Khan talks about the crazy things they have done for love
सारा अली खान-शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शर्मिला टैगोर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुलमोहर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। वहीं, इसी ओटीटी पर सारा अली खान की फिल्म 'गैसलाइट' भी रिलीज होने वाली है। हाल ही में दोनों साथ में बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान दादी-पोती की जोड़ी से कई मजेदार सवाल पूछे गए। एक सवाल पूछा गया कि आप दोनों ने अब तक प्यार में सबसे क्रेजी चीजें क्या की हैं? इस पर सारा और शर्मिला ने काफी शानदार तरीके से जवाब दिए।

विज्ञापन


सारा ने कही यह बात
सवाल पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए सारा ने कहा, 'मैं तमाम क्रेजी और स्टूपिड पार्ट में इतनी बिजी हूं कि अभी तक लव पार्ट तक पहुंची ही नहीं हूं। मेरे ख्याल से यही असली सच है और यह दुखद है।' वहीं सारा की बड़ी अम्मा यानी शर्मिला टैगोर ने कहा, 'तुम सबसे यह नहीं कह सकती हो।' इसके बाद सारा जवाब देती हैं, 'वे सब जानते हैं। मैं क्रेजी और स्टूपिड बातें कहती हूं कोई प्यार नहीं है। लेकिन, आप मुझे प्यार करती हो बड़ी अम्मा।' शर्मिला टैगोर प्रतिक्रिया देती हैं, 'मैं रुआंसी हो रही हूं।' इसके बाद सारा थोड़ी सीरियस होकर कहती हैं, 'यही मेरे बारे में सच्चाई है। मुझे कभी प्यार वाला हिस्सा नहीं मिला। लेकिन, मिल जाएगा।' इसके बाद शर्मिला कहती हैं, 'यह जरूर होगा।' सारा कहती हैं, 'पक्का?' शर्मिला कहती हैं, 'अफसोस, कि आप इसके बिना नहीं रह सकते।'
विज्ञापन

Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मिला ने सुनाया मजेदार किस्सा
इसके बाद शर्मिला टैगोर ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया, जो उनके दिवंगत पति मंसूर अली खान पटौदी से जुड़ी है। बता दें कि नवाब पटौदी को उनके चाहने वाले टाइगर कहा करते थे। शर्मिला ने कहा, 'बहुत वक्त पहले की बात है। सारा के जन्म से भी पहले की, मैं पनवेल में शूटिंग कर रही थी। किन्ही तकनीकी वजहों से हमने पैकअप किया। तभी मेरे दिमाग में अचानक ख्याल आया कि टाइगर जी और राजसिंह जी दांता (गुजरात) जा रहे थे। मैंने सोचा जाकर उन्हें बाय बोलकर आती हूं।'
Box Office Report: 'पठान' की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर टांय-टांय फिस्स हुई 'सेल्फी' और 'शहजादा'

बिना बैग लिए सैर पर निकलीं
शर्मिला टैगोर ने आगे बताया, 'एंबेसडर से फटाफट वहां पहुंची। जैसे ही मैं कार से उतरी, टाइगर जी और राजसिंह जी भी वहां मिले। मैंने कहा, 'हैलो! मैं आप लोगों से बाय कहने आई हूं।' तब टाइगर ने कहा, 'तुम हमारे साथ क्यों नहीं चल लेती?' मैंने कहा, 'क्या बढ़िया आइडिया है। मैं आप लोगों के साथ क्यों नहीं चल लेती?' शर्मिला ने आगे कहा, 'मेरे पास टूथब्रश, टूथपेस्ट, कपड़े, मेकअप कोई भी सामान नहीं था। मैं ऐसे ही चल पड़ी और हम दांता पहुंच गए। वहां जाकर मैंने टाइगर के शॉर्ट्स और किसी की शर्ट पहनी। इस दौरान खूब मस्ती की। मैंने इससे पहले कभी कुछ ऐसा नहीं किया था और अब भी ऐसा कभी नहीं सोच सकती। मेरे ख्याल से वह सबसे क्रेजी चीज थी।'
Randhir Kapoor-Babita: दूरियां मिटा फिर एक हुए रणधीर-बबीता, 35 साल बाद साथ आया कपल, करिश्मा-करीना हुईं खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed