Govinda: अस्पताल के बाहर क्यों दिखे गोविंदा? पत्नी सुनीता से विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो; फैंस को हुई चिंता
Govinda Viral Video: बीते दिनों गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच का वैवाहिक और पारिवारिक विवाद खूब चर्चा में रहा। सुनीता ने गोविंदा पर कई इल्जाम लगाए। इसी बीच गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अस्पताल के बाहर नजर अर रहे हैं। जानिए, गोविंदा को क्या हुआ?
विस्तार
गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अस्पताल से निकलते हुए दिख रहे हैं। वह कैजुअल कपड़ों में दिख रहे हैं। जब पैपराजी ने हाल-चाल पूछा तो जानिए गोविंदा ने क्या कहा?
गोविंदा ने पैपराजी से क्या कहा?
वायरल वीडियो में गोविंदा ने मुंह पर मास्क पहना है। वह काफी मायूस भी नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने जब पूछा कि सर कैसे हैं तो गोविंदा ने कहा, ‘ठीक हूं’। फिर वह कैमरों की तरफ हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं।
इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। फैंस गोविंदा की हालत देखकर काफी दुखी हैं।
सुनीता फैमिली कोर्ट क्यों पहुंची थीं?
गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच बीते कई महीनों से अनबन चल रही है। हाल ही में हुए सार्वजनिक झगड़े के बाद बुधवार को सुनीता बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान दोनों को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया, जहां यश अपना आपा खोते भी नजर आए।
बता दें कि पिछले साल अगस्त में खबर सामने आई थी कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो याचिका में सुनीता ने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद की वजह?
- कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
- इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
- फिर गोविंदा ने भी सोशल मीडिया के जरिए सुनीता को फटकार लगाई। पत्नी को गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।