फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   govinda, salman khan

एक अजीज दोस्त ने तोड़ा सलमान का दिल

Thu, 09 Jan 2014 08:00 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 09 Jan 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
govinda, salman khan

सुनने वाले को विश्वास तो नहीं होगा, लेकिन खबर सौ फीसदी सच है। यूं बात भी बड़ी दिलचस्प है। हुआ यह कि पिछले दिनों सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में लीड रोल के लिए गोविंदा को एप्रोच किया, लेकिन उन्होंने सल्लू भाई से माफी मांग ली।

विज्ञापन


दरअसल चीची ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और उसमें कुछ बड़े बदलाव की मांग कर डाली। जब इस फिल्म के निर्देशक महेश मांजरेकर ने कुछ भी बदलने से मना कर दिया, तो चीची ने भी हाथ जोड़ लिए।
विज्ञापन


सलमान की प्रोडक्शन हाउस की यह फिल्म एक मराठी फिल्म की रीमेक है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह मराठी फिल्म सलमान को इतनी ज्यादा पसंद आई थी कि उन्होंने इसे हिंदी में रीमेक करने की ठान ली और मांजरेकर को ही इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांजरेकर से यह जरूर कहा कि फिल्म में उनके दोस्त गोविंदा को लीड भूमिका में लेना होगा। तब मांजरेकर ने गोविंदा से संपर्क किया और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई।

लेकिन गोविंदा ने साफ कह दिया कि इसके कुछ हिस्से दोबारा लिखे जाएं, तो वे काम कर सकते हैं। लेकिन मांजरेकर अड़ गए कि स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। जब सलमान को यह बात पता चली, तो वे हैरत में पड़ गए।


उन्होंने अपनी फिल्म के निर्देशक का पक्ष लिया। खैर, अब सलमान गोविंदा की जगह किसी दूसरे एक्टर को लेने का निर्णय ले चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें कोई एक्टर मिला नहीं है, जो चीची की जगह ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed