{"_id":"ed1c7308-a410-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"govinda-and-salman-to-team-up-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सलमान सवांरेगे गोविंदा का करियर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सलमान सवांरेगे गोविंदा का करियर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
गोविंदा और सलमान खान लगभग हमउम्र हैं। सलमान अभी भी इंडस्ट्री की धुरी बने हुए हैं जबकि गोविंदा लगभग फिल्मों से बाहर हो चुके हैं। अब गोविंदा के दोस्त सलमान खान फिर से गोविंदा के करियर को सवांरने वाले हैं।
विज्ञापन
2007 में 'पार्टनर' फिल्म में नजर आए गोविंदा और सलमान खान भविष्य में एक बार फिर साथ-साथ दिखेंगे। यह एक तरह से गोविंदा की फिर से वापसी होगी।
यह दोनों महेश मांजरेकर निर्देशित एक फिल्म में दिख सकते हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
यह फिल्म सलमान खान के बैनर तले प्रोड्यूस होगी। सुनने में आ रहा है कि गोविंदा, पिछले काफी समय से किसी बड़ी फिल्म की वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे।
अब दोस्तों के दोस्त कहे जाने वाले सलमान खान उनके काम आए हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सलमान खान, संगीता बिजलानी को भी इस फिल्म में मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन