{"_id":"5770b01b4f1c1b857d79ade7","slug":"google-doodle-celebrates-rd-burman-s-77th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने 77 वें जन्मदिन पर किया पंचम को सलाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गूगल ने 77 वें जन्मदिन पर किया पंचम को सलाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा के संगीत में अमर नाम पंचम का आज 77 वां जन्मदिन है। भारतीय संगीत को एक अलग रंग देने वाले राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) अपने चाहने वालों और दोस्तों के बीच पंचम के नाम से मशहूर हुए। महान संगीतकार एस डी बर्मन के बेटे पंचम के 77 वों जन्मदिन पर गूगल ने उनके लिए खास डूडल बनाकर अपना सलाम पेश किया है।
विज्ञापन
60, 70 और 80 के दशक में में पंचम की तूती बोलती थी। अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन को हिंदी फिल्मों में आधुनिक संगीत की शुरुआत करने वाला माना जाता है। उन्होंने अपने गानों में नए-नए इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया और कभी भी नए प्रयोग करने से घबराए नहीं।
विज्ञापन
किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने उनके कई यादगार गीतों को अपनी आवाज दी। चार जनवरी 1994 को आरडी बर्मन का निधन हो गया था। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' उनके संगीत से सजी आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
'1942 ए लव स्टोरी' के गाने भी सुपरहिट हुए लेकिन अपनी इस आखिरी कामयाबी को देखने से पहले ही पंचम दुनिया छोड़ चुके थे। पंचम दा अपनी संगीत के जरिए हमेशा अपने चाहने वालों के बीच में मौजूद है।