{"_id":"63b57129dada9c181e0d0663","slug":"golden-globes-awards-to-exclusively-stream-live-on-lionsgate-play-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Golden Globes Awards: भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की होगी लाइव स्ट्रीमिंग? इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Golden Globes Awards: भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की होगी लाइव स्ट्रीमिंग? इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
Wed, 04 Jan 2023 06:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:17 PM IST
सार
लायंसगेट प्ले के भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
विज्ञापन
Golden Globes Awards
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण आगामी 11 जनवरी 2023 को आयोजित होने जा रहा है। भारतीय दर्शक भी इस अवॉर्ड शो को देख सकेंगे। भारत में इसका सीधा प्रसारण होने जा रहा है। लायंसगेट प्ले पर अवॉर्ड शो लाइव स्ट्रीम होगा। भारत के अलावा मलेशिया और फिलीपींस में भी 11 जनवरी 2023 को लायंसगेट प्ले के जरिए इन अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण होगा।
विज्ञापन
बता दें कि यह अवॉर्ड समारोह कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में 10 जनवरी को (भारत में 11 जनवरी) शुरू होगा। अवॉर्ड्स भारत में सवेरे साढ़े छह बजे से लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि रेड कार्पेट सवेरे साढ़े पांच बजे होगा। वहां से लायंसगेट प्ले के भारतीय सब्सक्राइबर्स के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
विज्ञापन
Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
लॉयंसगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित धनुका का कहना है कि 'इस प्लेटफॉर्म से पुरस्कार कार्यक्रमों के प्रसारण की सूची में गोल्डन ग्लोब को शामिल करते हुए खुशी हो रही है। लॉयंसगेट पर एमी पुरस्कार और अमेरिकन म्यूजिक पुरस्कार समारोहों का भी आयोजन हो चुका है।' उन्होंने आगे कहा, 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स दुनियाभर में 220 से ज्यादा देशों और भूभागों में देखा जाता है। लॉयंसगेट प्ले पर इन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की भारत, मलेशिया और फिलीपींस में लाइव स्ट्रीमिंग की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।'
Bigg Boss 16: सिर पर तौलिया का घूंघट कर शिव की गर्लफ्रेंड बने अब्दू, दोनों की बॉन्डिंग ने लूटा फैंस का दिल
गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में 2022 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और अमेरिकी टेलीविजन शो को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) द्वारा चुना गया है। अवॉर्ड्स की मेजबानी कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल करेंगे। प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की दो कैटेगरी में भारतीय फिल्म 'आरआरआर' को भी नॉमिनेट किया गया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत इस फिल्म को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंगवेज फिल्म और नाटू-नाटू के लिए बेस्ट ओरिजनल गाने के लिए नामांकित किया गया है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जल्द आने वाला है नया किराएदार, रेंट जान रह जाएंगे हैरान