Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
साउथ की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली नयनतारा और उनके पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन चर्चित कपल्स में से एक हैं। अब हाल ही में उन्होंने वंचित बच्चों और उनके परिवारों को तोहफे बांटकर अपने नए साल का आगाज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया देते आ रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।
सड़क किनारे बच्चों को उपहार बांटते दिखे नयनतारा-विग्नेश
ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में नयनतारा और विग्नेश शिवन को सड़क के किनारे लोगों के बीच उपहार बांटते हुए देखा जा सकता है। ये महज 23 सेकंड का वीडियो है लेकिन यूजर्स तेजी से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस कपल की सराहना करते दिखे लेकिन ज्यादातर लोगों को यह वीडियो रास नहीं आ रहा क्योंकि नेटिजन्स का कहना है कि इस तरह से दिखावा करना सही नहीं है।
Nayanthara vignesh shivan distributes gifts to road side peoples@VigneshShivN #NewYear2023 pic.twitter.com/DoPRog2jad
— Nandini Gopalakrishnan (@Nandhini_Twits) January 3, 2023
लोग बोले सेल्फ प्रमोशन
नयनतारा और विग्नेश शिवन का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "सेल्फ प्रमोशन फिर नंबा लेडी सुपरस्टार।" "क्या आपको होश है ?? सोशल मीडिया में वीडियो और पोस्ट लेना, घटिया हरकत।" एक अन्य ने लिखा, "सांसद का टिकट हो सकता है।" एक और ने भी प्रतिक्रिया दी, "सांसद का पार्सल।" वहीं कुछ तारीफ भी करते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 2022 में 9 जून को शादी की है और सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' रिलीज हुई है, जिसकी कहानी लॉकडाउन के इर्द गिर्द बुनी गई है लेकिन मेकर्स ने इसमें हॉरर का एंगल डाला है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं।