फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Flat get new tenant, know about late actor house rent

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जल्द आने वाला है नया किराएदार, रेंट जान रह जाएंगे हैरान

Wed, 04 Jan 2023 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान जून महीने में इसी घर में सुशांत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच में एक्टर की मौत को आत्महत्या बताया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Flat get new tenant, know about late actor house rent
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए ढाई वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी इस केस में अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। इस बीच हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस घर में सुशांत की बॉडी फंदे से लटकी हुई मिली थी, उसमें जल्द ही नया किरायदार आ सकता है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुशांत सिंह मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड पर बने इस लग्जरी घर में रहते थे।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...
विज्ञापन

इनता है घर का रेंट

 साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान जून महीने में इसी घर में उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। जहां पुलिस ने इस जांच में एक्टर की मौत को आत्महत्या बताया था। वहीं, फैंस का कहना है कि सुशांत की हत्या की गई थी। सुशांत की मौत के बाद से ही यह फ्लैट खाली पड़ा है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि इसमें नए किराएदार रहने के लिए आने वाले हैं। बता दें कि मकान के मालिक विदेश में रहते हैं और वह इस घर के लिए नया किराएदार ढूंढ रहे हैं। हालांकि इस घर का किराया आम घरों से ज्यादा है। इस मकान को रेंट पर लेने के लिए हर महीने पांच लाख रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
जल्द फाइनल हो सकती है डील

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मकान मालिक से एक इच्छुक पार्टी की बात चल रही है और जल्द ही डील फाइनल होने की संभावना है। गौरतलब है कि सुशांत ने इस घर को तीन वर्षों के लिए लिया था। एक्टर के साथ उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और अपने हेल्पर नीरज और केशव भी रहते थे। 14 जून 2020 को इस घर के बेडरूम में सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस केस में अब तक कई सनसनीखेज दावे किए जा चुके हैं, लेकिन एक्टर की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed