फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shiv thakare new girlfriend abdu leela watch bigg boss 16 new promo

Bigg Boss 16: सिर पर तौलिया का घूंघट कर शिव की गर्लफ्रेंड बने अब्दू, दोनों की बॉन्डिंग ने लूटा फैंस का दिल

Wed, 04 Jan 2023 06:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 06:06 PM IST
सार

मेकर्स की तरफ से बिग बॉस का एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखे।

विज्ञापन
shiv thakare new girlfriend abdu leela watch bigg boss 16 new promo
शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक - फोटो : insta

विस्तार

'बिग बॉस 16' में एक तरफ तो कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, हर रोज कोई न कोई कंटेस्टेंट आपस में भिड़ता नजर आता है। यहां तक कि कई बार बात गाली-गलौज और हाथापाई तक भी पहुंच जाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ घरवालों के बीच खूब दोस्ती देखने को मिल रही है। इन्हीं में से अब्दू और शिव ठाकरे के बीच का बॉन्ड सभी को काफी पसंद आता है। अब मेकर्स की तरफ से शो से एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अब्दू और शिव ठाकरे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखे।

विज्ञापन

 

Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन

अब्दू लीला बन अब्दू ने दिखाया जबरदस्त अंदाज
वीडियो में  देखा जा सकता है कि अब्दू तौलिया को सिर पर ओढ़कर 'अब्दू लीला' बन गए हैं, और शिव ठाकरे संग फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों डांस करते हैं और शिव कहते हैं कि तुम मेरी ड्रीम गर्ल हो। वहीं अब्दू शिव से बड़ी नजाकत के साथ पूछते हैं कि क्या मुझे ड्राइव पर लेकर चलोगे। इसके बाद शिव ठाकरे ड्राइव करने की एक्टिंग करते हैं और अब्दू झटके के साथ उनपर गिर जाते हैं। इसके बाद शिव ठाकरे मस्ती भरे अंदाज में अब्दू से कहते हैं तुम बहुत सुंदर हो जिस पर छोटे भाईजान शिव ठाकरे को थप्पड़ जड़ देते हैं और दोनों हंसने लगते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

शिव और अब्दू की दोस्ती पर दिल हार बैठे फैंस
शिव और अब्दू का ये मस्ती भरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर लोग  जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आखिर शिव ठाकरे को लड़की मिल ही गई। वहीं दूसरे ने लिखा, "क्यूट यार, ये दोस्ती ही जिंदगी का सबसे बेस्ट हिस्सा होती है।" एक अन्य ने लिखा, "इस बॉन्ड का एक अलग फैन बेस है, नजर न लगे।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
 

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जल्द आने वाला है नया किराएदार, रेंट जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed