फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Global actress Priyanka chopra mother madhu praised nick jonas she said He is a loving and respectful jamaai

Madhu Chopra: मधु चोपड़ा ने बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बेटी प्रियंका को लेकर कही यह बात

Fri, 29 Dec 2023 05:30 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 29 Dec 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Global actress Priyanka chopra mother madhu praised nick jonas she said He is a loving and respectful jamaai
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी बखूबी जानती हैं। अब हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और दामाद निक जोनस की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने शादी के बाद परिवार और अपने करियर दोनों को बैलेंस कर महिलाओं के लिए उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


प्रियंका को लेकर कही यह बात 
एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा, 'मेरी बेटी प्रियंका अपनी जिम्मेदारियां मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही हैं। प्रियंका ने एक बात अच्छे से सीख ली है कि परिवार का साथ सबसे जरूरी होता है। प्रियंका ने मुझे अपने पिता की देखभाल करते देखा है। आज वे इसी तरह अपनी बेटी मालती की देखभाल कर हमें गर्व महसूस करा रही हैं। निक और प्रियंका दोनों एक दुसरे के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vijayakanth: नम आंखों से प्रशंसको ने विजयकांत को दी श्रद्धांजलि, आखिरी सफर पर निकले कैप्टन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका से बहुत कुछ सीखा
उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए कहा, 'प्रियंका से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम अपने प्रोडक्शन में पहले ही दो सफल फिल्में बना चुके हैं, लेकिन अब हमारा स्टूडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चला गया है, क्योंकि हमारी बॉस प्रियंका अमेरिका चली गई हैं। हालांकि, वे फिल्मों और कुछ नए काम करने की योजना बना रही हैं।'

पारिवारिक व्यक्ति हैं निक 
मधु ने अपने दामाद निक के बारे में बात करते हुए कहा, 'वे सम्मान करने वाले जमाई हैं। जब प्रियंका और निक यहां आते हैं, तो हम सभी एक साथ मस्ती करते हैं। निक भले ही विदेशी हों, लेकिन मुझे वह एक पारिवारिक व्यक्ति लगते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं देखती हूं कि प्रियंका और निक काम के दौरान एक-दूसरे को बहुत अच्छे से सपोर्ट करते हैं। जब प्रियंका किसी काम से बाहर होती हैं, तो वे मालती का ख्याल रखते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे निक जैसा दामाद मिला। दोनों को एक-साथ देखकर मैं बहुत खुश हूं। प्रियंका अपनी जिम्मेदारियां मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही हैं।'

यह भी पढ़ें: Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी की अफवाह पर श्रुति हासन ने ओरी को लताड़ा, कहा- 'जो लोग मुझे नहीं जानते वह...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed