फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijayakanth Last Ride Fans paid tribute to DMDK President and Actor Vijayakanth with tearful eyes

Vijayakanth: नम आंखों से प्रशंसको ने विजयकांत को दी श्रद्धांजलि, आखिरी सफर पर निकले कैप्टन

Fri, 29 Dec 2023 05:00 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

अभिनेता विजयकांत के निधन की खबर से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक की लहर डूबी हुई है। अभिनेता का अंतिम संस्कार अन्ना सलाई के आइलैंड ग्राउंड में किया जाएगा।

विज्ञापन
Vijayakanth Last Ride Fans paid tribute to DMDK President and Actor Vijayakanth with tearful eyes
विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। अपने चहेते सितारे के निधन से पूरा साउथ सिनेमा शोक में डूबा हुआ है। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता के पार्थव शरीर का अंतिम संस्कार अन्ना सलाई के आइलैंड ग्राउंड में किया जाएगा, जहां कैप्टन के आखिरी सफर में बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने चहेते स्टार्स के आखिरी दर्शन के लिए मौजूद हैं।

विज्ञापन

शोक में डूबा है साउथ सिनेमा
साउथ सुपरस्टार विजयकांत को सांस में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक की लहर में डूब गई। शुक्रवार को विजयकांत के अंतिम संस्कार में साउथ के कई दिग्गज हस्तियां और स्टार्स उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। रजनीकांत, कमल हासन समेत कई एक्टर्स ने विजयकांत को नम आंखों से विदाई दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में राजनीति में रखा था कदम
अभिनेता विजयकांत का फिल्मी करियर शानदार रहा। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और करीब 150 से अधिक मूवी में काम किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। साल 2005 में उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की था। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम सीट से विधायक भी रहे थें।
Vijayakanth Passes Away: विजयकांत के निधन पर रो पड़ा साउथ सिनेमा, कमल हासन से लेकर Jr NTR ने दी भावभीनी विदाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed