फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   girls wants lips like priyanka chopra

डिमांड में करीना जैसे गाल, प्रियंका जैसे होंठ

Tue, 20 Aug 2013 12:44 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Tue, 20 Aug 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
girls wants lips like priyanka chopra

करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण से राखी बंधवाने की ख्वाहिश शायद ही कोई रखे लेकिन बहन उनकी तरह खूबसूरत दिखे इसकी चिंता आज के भाई रख रहे हैं। लड़कियां करीना जैसे गाल और प्रियंका जैसे होंठ चाहती हैं।

विज्ञापन


बहनों का मन भी अब कपड़ों, गहनों और चॉकलेटों से भर चुका है। वे सुंदर और स्मार्ट दिखना चाहती हैं। इसके लिए खर्च करना चाहती हैं। इस राखी पर भी मुंबई, पुणे, बंगलुरू, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, कानपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में कॉस्मेटोलिजस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट क्लीनिकों पर ऐसी युवतियां बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं, जो ज्यादा सुंदर दिखने की चाह लिए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए वे नॉन सर्जिकल लेकिन तत्काल असर दिखाने वाले महंगे उपचार करा रही हैं। जिसका खर्च उनके भाई उठा रहे हैं। तत्काल कॉस्मेटिक उपचार पद्धतियों में बोटॉक्स और डर्मल फिलर्स शामिल हैं। दिल्ली की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ इंदू बालानी के अनुसार त्योहार के मौसम में ये ट्रीटमेंट लेने वाली युवतियों की संख्या बढ़ जाती है। वे तत्काल सुंदर बनाने वाले नॉन सर्जिकल उपाय आजमाती हैं। ये उपाय कारगर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे पर पड़ती झुर्रियां उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। एक और डर्मेटोलॉजिस्ट सिमल सोइन कहती हैं, च्आज लोगों के पास अपनी जरूरत के मुताबिक सौंदर्य उपचार चुनने के ढेरों विकल्प हैं। हाइड्रोफेशियल, ऑक्सीजन फेशियल, लेजर हेयर रिडक्शन से लेकर बोटॉक्स और जुवेडर्म जैसे फिलर्स वाली उपचार पद्धतियां लोकप्रिय हैं।

भाई अपनी बहनों को नॉन सर्जिकल कॉस्मेटिक पद्धति के तोहफे दे रहे हैं। वैसे ये उपचार सस्ते नहीं हैं। अच्छा खासा खर्च इन पर आता है।भारत में भले ही यह चलन नया लगे, लेकिन पश्चिमी देशों में जन्मदिन, शादी की सालगिरह, मदर्ड डे, क्रिसमस वगैरह पर ब्यूटी ट्रीटमेंट के तोहफे देने की परंपरा दशकों पुरानी है।

किस डिमांड में कितना खर्चा


करीना कपूर जैसे गालः झुर्रियां हटाने के लिए २० से ३० हजार रुपये का खर्च। आधे घंटे के ट्रीटमेंट के बाद दो दिन में असर दिखता है। साल भर तक प्रभाव रहता है। आम तौर पर ३० पार की उम्र की महिलाएं यह ट्रीटमेंट कराती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जैसे होंठः इसे लिप ऑगमेंटेशन कहते हैं। पतले होठों को जुवेडर्म जैसे फिलर्स द्वारा इंजेक्ट कर भरा-भरा बनाया जाता है। एक दिन में असर दिखता है। २० से २५ हजार का खर्च। एक साल तक होंठों का आकार बना रहता है। युवतियों में लोकप्रिय।


दीपिका पादुकोण जैसी भौंहेः इसे आईब्रो लिफ्ट कहते हैं। आठ हजार रुपये से ज्यादा खर्च। आधे घंटे में भौंहें नया आकार लेती हैं। सात से आठ महीने तक उनका आकार बना रहता है। किशोरवय लड़कियों में क्रेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed