फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी रिलीज: डाकू बनकर घमासान करेंगे अरशद वारसी, 40 भूतों से भिड़ेंगी आशा नेगी; इस हफ्ते देखें ये प्रोजेक्ट्स

Thu, 10 Sep 2026 08:33 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Sep 2026 08:33 AM IST
सार

OTT This Friday: यह शुक्रवार ओटीटी प्रेमियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस दिन कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इसमें हॉरर से लेकर बच्चों की फिल्में शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
 

विज्ञापन
Ghamasaan to The Revolutionaries and Chumbak film and Series will release on This Friday
ओटीटी इस शुक्रवार - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' धमाल मचा रही है। इस फिल्म को 'हनुमान अंश' टक्कर दे रही है। जल्द ही 'हैवान' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ओटीटी पर यह शुक्रवार और वीकएंड धमाकेदार होने वाला है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार को कौन सी फिल्में औ सीरीज रिलीज होने वाली हैं?

 
Ghamasaan to The Revolutionaries and Chumbak film and Series will release on This Friday
'चुंबक' की रिलीज डेट का एलान - फोटो : Credit: Instagram@netflix_in
चुंबक
इस गुरुवार वेब सीरीज चुंबक भी रिलीज होने वाली है। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा।

80s ट्रेंड: आमिर खान से लेकर कियारा आडवाणी और श्वेता तिवारी तक, इन कलाकारों ने शेयर की अनोखी तस्वीरें

Ghamasaan to The Revolutionaries and Chumbak film and Series will release on This Friday
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड
'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' एक ऐसे युवक की कहानी है, जो मलयालम का सुपरस्टार बनना चाहता है। हालांकि उसके करोड़पति पिता मना कर देते हैं? फिरोज के किरदार में डेन डेविस हैं। वह स्टारडम पाना चाहते हैं। इस सीरीज में उनके साथ निर्मल पलाझी, हरिशमा, विद्या विजय कुमार और कई दूसरे कलाकार भी हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghamasaan to The Revolutionaries and Chumbak film and Series will release on This Friday
अली बाबा और 40 भूत - फोटो : सोशल मीडिया
अली बाबा और 40 भूत
क्या हो अगर कोई अपने पिता की तलाश में निकले और उसे 40 बेचैन आत्माओं का सामना करना पड़े। इसी तरह की कुछ कहानी है 'अली बाबा और 40 भूत' की। इसमें आशा नेगी ने साइंस में दिलचस्पी रखने वाली न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट अली का किरदार निभाया है। वह एक अलौकिक गुत्थी को सुलझाने के लिए बाबा नाम के पुलिस वाले के साथ मिलकर काम करती हैं। यह हॉरर कॉमेडी सीरीज जियो हॉटस्टार पर 11 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Ghamasaan to The Revolutionaries and Chumbak film and Series will release on This Friday
'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
द रिवोल्यूशनरीज
वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज  ' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed