क्या बॉलीवुड में ऐसे वापसी करेंगी जेनेलिया देशमुख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनेलिया डिसूजा ने एक्टर रितेश देशमुख से साल 2012 में शादी करने के बाद से फिल्मों से दूरी बना रखी है। उनका कहना है कि वह अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं।
जेनेलिया ने कहा है कि वह अब अपने करियर पर ध्यान देंगी। जेनेलिया 'जाने तू.. या जाने ना' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं।
जेनेलिया वापसी करना चाहती हैं
एक प्रमोशनल इवेंट में मौजूद जेनेलिया ने उनकी फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा गया तो जवाब में जेनेलिया ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी बॉलीवुड को छोड़ा, लेकिन हां मैं छुट्टी पर हूं। मैं वापसी करना चाहूंगी।
जेनेलिया का कहना है कि मैं खुद को और बाकी लोगों को खुश करने वाला कुछ काम करना चाहूंगी। मैं अब वापसी के लिए तैयार हूं। जेनेलिया ने पिछले साल नवंबर में एक बेटे को जन्म दिया है।