फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gen Z likes Farah Khan Flop Film Tees Maar Khan

Gen Z को पसंद है फराह खान की फ्लॉप फिल्म, डायरेक्टर ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक्टर राघव के सामने किया खुलासा

Fri, 17 Oct 2025 05:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

Gen Z Praise Farah Khan Flop Film: फराह खान ने बतौर कोरियोग्राफर बॉलीवुड में काफी काम किया। डायरेक्टर के तौर पर ‘ओम शांति ओम’ के अलावा कई फिल्में बनाईं। एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फराह खान का दावा है कि उनकी इस फिल्म को नई जनरेशन पसंद करती है।

विज्ञापन
Gen Z likes Farah Khan Flop Film Tees Maar Khan
राघव जुयाल और फराह खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब-FarahKhan Vlog

विस्तार

हाल ही में फराह खान के कुकिंग व्लॉग चैनल पर ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से चर्चा में आए एक्टर-डांसर राघव जुयाल नजर आए। दोनों ने फिल्मों को लेकर काफी सारी बातें की। राघव भी फराह खान की फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। इस बाचतीत के दौरान फराह खान ने अपनी एक फिल्म का जिक्र किया, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी। फराह खान का कहना है कि Gen Z को यह फिल्म काफी पसंद है। 

विज्ञापन


कौन सी है वो फिल्म, जिसे पसंद करते हैं जेन जी (Gen Z) 
कुकिंग व्लॉग में फराह खान राघव की एक्टिंग की तारीफ करती हैं। वह ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके अभिनय को सराहती हैं। तब राघव बताते हैं कि फराह खान ने ही उन्हें कई साल पहले शाहरुख सर से पहली बार मिलवाया था। फराह को याद आता है कि फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के सेट पर राघव डांस सीखाने आया था। राघव ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की कॉमेडी का जिक्र करते हैं। इस पर फराह खान कहती हैं, ‘अरे Gen Z को तो मेरी ‘तीस मार खां’ फिल्म काफी पसंद है।’ 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘मैंने 500 रुपये में काम किया’, इस एक्टर संग किस सीन के लिए नहीं मिला पैसा; फराह खान ने सुनाए अनसुने किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी फिल्म 
‘तीस मार खां’ फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था, इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ जैसे सितारे नजर आए। सलमान खान ने भी गेस्ट रोल किया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। फिल्म की कॉमेडी अटपटी किस्म की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed