फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gauri khan interested in filmmaking?

किरण राव के नक्शेकदम पर चलीं शाहरूख की पत्नी

Sat, 06 Apr 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Apr 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
gauri khan interested in filmmaking?

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान लगता है कि इन दिनों आमिर की वाइफ किरण राव से प्रभावित हैं। वह उनके नक्शेकदम पर चल रही हैं।

विज्ञापन


ये तो सभी को पता है कि किरण लगातार फिल्म मेकिंग से जुड़ी रही हैं। उनके निर्देशक में 'धोबी घाट' नाम से एक फिल्म भी रिलीज हो चुकी है।

अब खबर यह है कि गौरी खान इन दिनों फिल्म मेकिंग के काम में व्यक्तिगत रूप से दिलचस्पी ले रही हैं।

इन दिनों रेड चिली प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग में गौरी खान हर जगह क्रू के साथ शामिल हो रही हैं।

गौरी न केवल शूटिंग के वक्त मौजूद रहती है, बल्कि वह फिल्म के सारे रफ कट्स खुद देख रही हैं और एडिटिंग टेबल पर पहुंचने से पहले वे सारे शॉट्स खुद ओके कर रही हैं और इसके बाद ही उसे एडिटिंग के लिए भेजा जा रहा है।  

यही नहीं उन्होंने दीपिका पादुकोण की एक्टिंग स्किल्स की भी जम कर तारीफ की है। उन्होंने तो दीपिका की तारीफ करते हुए यह भी कह डाला कि आनेवाले समय की वह सबसे बेहतरीन अभिनेत्री होंगी।
विज्ञापन


स्पष्ट है कि अब गौरी खान केवल मिसेज खान बन कर रहना नहीं चाहतीं और अपने स्किल्स का वह जम कर इस्तेमाल करना चाहती हैं। इसी बहाने उन्हें शाहरुख खान के साथ भी ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का मौका भी तो मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो अब देखना यह है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के क्रेडिट्स में उनका नाम किस जगह शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed