{"_id":"69d4cd6713ffcf7087027fc7","slug":"gaurav-gera-about-to-reveal-his-look-from-dhurandhar-2-mona-singh-asked-him-not-to-do-this-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' की रिलीज से पहले ये बड़ी गलती करने वाले थे गौरव गेरा! मोना सिंह ने हिदायत देकर इस तरह रोका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धुरंधर' की रिलीज से पहले ये बड़ी गलती करने वाले थे गौरव गेरा! मोना सिंह ने हिदायत देकर इस तरह रोका
Tue, 07 Apr 2026 02:55 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:55 PM IST
सार
Dhurandhar 2: 'धुरंधर' में काम मिलने पर गौरव गेरा बहुत उत्साहित हो गए थे। वह एक ऐसा काम करने जा रहे थे जिससे गड़बड़ हो सकती थी। हालांकि उन्हें मोना सिंह ने रोक दिया।
विज्ञापन
गौरव गेरा, मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद इसके कई किस्से चर्चा में हैं। एक किस्सा यह भी चर्चा में है कि फिल्म के अभिनेता गौरव गेरा अपना लुक मोना सिंह को दिखाना चाहते थे। हालांकि इस बात के लिए उन्हें मोना सिंह ने मना कर दिया। मोना सिंह ने ऐसा क्यों किया था, इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोना सिंह ने गौरव गेरा को इस बात के लिए रोका
मोना सिंह हाल ही में शो 'मां का सम' में नजर आईं। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा कि उन्होंने गौरव से कहा था कि वे अपना लुक किसी के साथ, यहां तक कि उनके साथ भी शेयर न करें। उन्होंने उन्हें गोपनीय समझौता (एनडीए) की याद दिलाई थी जिस पर उन्होंने साइन किया था।
मोना ने आगे बताया कि जब उन्होंने 2003 में पहली बार 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो साइन किया था, तो उन्होंने अपना लुक किसी को भी नहीं दिखाया था, यहां तक कि अपने करीबी दोस्तों को भी नहीं।

गौरव गेरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@gauravgera
आलम हुए थे उत्साहित
मोना ने आगे बताया कि गौरव ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10-15 साल इंतजार किया था। 'धुरंधर' में आलम का किरदार मिलने के बाद वह बेहद उत्साहित थे। इसीलिए उन्होंने अपने लुक की डिटेल्स शेयर की। तभी मोना ने उनको रोका।
मोना की गौरव को हिदायत
मोना ने बताया 'किरदार और कहानियां बनाने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है। आपको उसका सम्मान करना चाहिए और सब कुछ बताने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मैंने उनसे शांत होने, उन तस्वीरों को छिपाने और उन्हें कहीं भी पोस्ट न करने के लिए कहा।'
मोना और गौरव गेरा सबसे पहले 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में एक साथ नजर आए थे।

11 दिनों में बने 'धुरंधर 2' के 14 गाने, शाश्वत सचदेव की रफ्तार देख हैरान हुए आदित्य धर; तारीफ करते हुए लिखी ये बात
गौरव गेरा का किरदार
'धुरंधर' के दोनों पार्ट में गौरव गेरा ने 'आलम' का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में जूस की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट भी होते हैं।
'धुरंधर' के दोनों पार्ट में गौरव गेरा ने 'आलम' का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में जूस की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट भी होते हैं।