फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Gandhi' 'Henna' 'Ram Teri Ganga maili' actor Saeed Jaffery dies

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सईद जाफरी का निधन

Mon, 16 Nov 2015 02:54 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
'Gandhi' 'Henna' 'Ram Teri Ganga maili' actor Saeed Jaffery dies

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता सईद जाफरी की मौत हो गई है। 86 वर्षीय अभिनेता की मौत की खबर उनकी भांजी शहीन अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज पर दी है।

विज्ञापन


शहीन ने बड़े ही मार्मिक ढंग से एक लंबा लेख लिखकर अपने अंकल की मौत खबर दी है। उन्होंने लिखा कि आज जाफरी पीढ़ी का निधन हो गया। उन्होंने आगे लिखा कि सईद आज अपने भाई-बहन के पास चले गए और अपने पिता से उनका मिलन हो गया, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे।
विज्ञापन


Today, a generation of Jaffreys has passed away.Saeed Jaffrey has joined his brothers and sister and is rejoicing in...

Posted by Shaheen Aggarwal on Sunday, November 15, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद जाफरी को उनकी फिल्में "गांधी" (1982), "शतरंग के खिलाड़ी" (1977), "हिना" (1991)  और "राम तेरी गंगा मैली" (1985) के लिए जानते हैं। उन्होंने नायक और खलनायक दोनों ही तरह की भुमिकाएं निभाईं। खास बात ये रही कि उनको उनकी दोनों ही तरह की भूमिकाओं में स्वीकार किया गया। उनके राम तेरी गंगा मैली के डायलॉग "गंगा कभी कलकत्ता से बनारस की ओर नहीं बहती, वो बनारस से कलकत्ता ही आती है" को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायलॉगों में से एक माना जाता है।

अपनी निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में कही थी बड़ी बात

'Gandhi' 'Henna' 'Ram Teri Ganga maili' actor Saeed Jaffery dies

सईद जाफरी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने अपनी डायरी के कुछ पन्ने सार्वजनिक कर ‌दिए थे, जिसमें उन्होंने अपनी दोनों पत्‍नियों के बारे में बातें बताई थीं। बताया था कि कैसे और किस वजह से उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया। और बाद में उन्हें खुद ही अपने उस कदम के लिए पछतावा आया।

A must read for all -From the diary of SayedJaffrey -- the famous   bollywood character actor ---I was 19 when I was...

Posted by The Monk Who Sold His Ferrari on Monday, November 2, 2015


सईद का जन्म मालेर कोटला, पंजाब में 8 जनवरी 1929 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इतिहास में परास्नातक की पढ़ाई करने के बाद ऑल इंडिया रेडियो के स्टाफ ट्रे‌निंग स्कूल से प्रशिक्षण लेकर रेडियो में अपना कैरियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी नाटकों से अभिनय शुरू किया।

उन्होंने पहली शादी मेहरुनिम्मा (मधुर जाफरी) से की थी। उनसे उनको तीन बच्चियां मीरा, जिया और सकीना हैं। लेकिन बाद में उनसे अलगाव के बाद उन्होंने जेनिफर से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed