फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fox Star Studios Gave Its Clarification On 'Neerja' Bhanot Family And Film Makers Money Issue

भनोट परिवार के आरोपों पर 'नीरजा' के मेकर्स का आया बयान

Thu, 29 Jun 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 29 Jun 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Fox Star Studios Gave Its Clarification On 'Neerja' Bhanot Family And Film Makers Money Issue
नीरजा भनोट
सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को लेकर नीरजा भनोट का परिवार काफी समय से नाराज है। कुछ ही दिन पहले भनोट परिवार ने फिल्म के प्रॉफिट में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस विवाद पर फिल्म के मेकर्स फॉक्स स्टार स्टूडियोज का बयान आया है।
विज्ञापन


फॉक्स स्टार ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि कंपनी भनोट परिवार को कोई पैसा देने के लिए अनुबंधित नहीं है। 'फॉक्स स्टार इस फिल्म को प्रड्यूस करने पर गर्व है और भनोट परिवार के लिए हमारे दिल में काफी सम्मान है। स्टूडियो भनोट परिवार को कोई भी जवाब देने के लिए अनुबंधित नहीं है क्योंकि 'नीरजा' के राइट्स उसके ऑनबोर्ड आने से पहले ही ब्लिंग अनप्लग्ड एंटरटेनमेंट ने ले लिए थे। ये काफी दुखद है कि ब्लिंग एंटरटेनमेंट और भनोट परिवार इस मसले को सुलझा नहीं पाया है। 'नीरजा' ने कई लोगों को प्रेरित किया है। हम उम्मीद करते हैं कि ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।'
विज्ञापन


बता दें कि नीरजा भनोट के भाइयों अखिल और अनिश ने पहले फिल्म के मेकर्स और प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा था, लेकिन मामले का निपटारा बातचीत से नहीं हुआ। इसलिए नीरजा के भाइयों ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसमें कहा गया कि फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ब्लिंग एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन लिमिटेड ने अनुबंध का उल्लंघन किया। आरोप हैं कि उन्हें फिल्म की कमाई में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी नहीं दी गई। ऐसे में विवाद को सुलझाने के लिए परिवार ने आर्बिट्रेटर नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed