फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh

Harnaz Kaur: पूर्व मिस यूनिवर्स के हरनाज कौर के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, उपासना सिंह ने दर्ज की थी याचिका

Tue, 07 Feb 2023 02:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Feb 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh
हरनाज संधू - फोटो : Instagram

पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा दायर चंडीगढ़ कोर्ट केस में आज सुनवाई होगी। जी हां, पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें एक्ट्रेस पर एक पंजाबी फिल्म को पूरा न करने और बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू समेत 14 अन्यों के खिलाफ फिल्म को लेकर हुए नुकसान के रूप में 1 करोड़ रुपए की भरपाई की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी आज सुनवाई होगी।

विज्ञापन

Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh
हरनाज कौर संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें की हरनाज संधू के अलावा जिन अन्यों को पार्टी बनाया गया है, उनमें शैरी गिल, एमा सावल, द मिस यूनिवर्स आर्गनाइजेशन, सिटी ऑफ द हॉलीवुड फ्लोरिडा, टाइम्स ग्रुप सीआरएम आदि शामिल हैं। उपासना सिंह का आरोप है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी, जिसमें काम करने के लिए हरनाज ने हामी भरी थी। इसके बाद फिल्म बनने के बाद प्रमोशन के लिए आगे नहीं आई और उसने फोन उठाने बंद कर दिए।

यह भी पढ़ें: बेहद खास है राजीव खंडेलवाल और मंजरी की लव स्टोरी, इस अंदाज में किया था प्रपोज

विज्ञापन
विज्ञापन

Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं एक्ट्रेस उपासना सिंह का कहना है, 'फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज से संपर्क किया था, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू ने कोई मैसेज या मेल का जवाब नहीं दिया। इससे फिल्म और उसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। हमें फिल्म की रिलीज भी टालनी पड़ी। देरी की वजह से हमारी इमेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है'।

यह भी पढ़ें: पठान बन धमाल मचाने वाले शाहरुख के फैन हुए हंसल मेहता, बोले- अच्छे फिल्म को ज्यादा देर नहीं रोक सकते
 
विज्ञापन

Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh
हरनाज संधू - फोटो : instagram

उपासना सिंह के मुताबिक मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज संधू खुद को बड़ी स्टार समझने लग पड़ी। उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए। उपासना सिंह का कहना है कि हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री छोटी लगने लगी है। बता दें की इस फिल्म के जरिए उपासना ने अपने बेटे को लॉन्च करना था, लेकिन हरनाज संधू के संपर्क न करने की वजह से उनका बड़ा नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: 'मम्मी से पूछना पड़ेगा', शादी के प्रपोजल पर जैस्मीन ने दिया ऐसा जवाब कि देखते रह गए टोनी कक्कड़..

Formar Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu court case in Chandigarh controversy with actress Upasana Singh
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

केस के मुताबिक, साल 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब अपने नाम किया था। तब संधू ने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट साइन किया था। इस एंटरटेनमेंट स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं। ये स्टूडियो पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुटणगें’ बना रहा था जिसमें हरनाज को लीड रोल दिया गया था। एग्रीमेंट में इस बात का जिक्र किया गया था कि आर्टिस्ट को फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी में फिजिकली और वर्चुअली शामिल होना था, लेकिन हरनाज इसमें शामिल नहीं हुई थी। इसी मामले में हरनाज संधू के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें: आखिर 20 साल छोटी मान्यता पर क्यों आ गया संजय दत्त का दिल? जानें बॉलीवुड के बाबा की प्रेम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed