फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   five hindi film release thi friday

5 फिल्में तो इस शुक्रवार भी होंगी रिलीज

Wed, 31 Jul 2013 03:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
five hindi film release thi friday

पिछले शुक्रवार अलग-अलग भाषाओं की 12 फिल्में रिलीज होने का रिकॉर्ड बना था। इस शुक्रवार भी फिल्मों की भीड़ मल्टीप्लेक्सों में दिखेगी। अलग-अलग विषय वाली पांच फिल्में दो अगस्त को रिलीज होंगी।

विज्ञापन


अमित सागर चोपड़ा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'रब्बा मैं क्या करूं' रिलीज हो रही सभी फिल्मों में स्टारकॉस्ट के लिहाज से सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी है। आकाश चोपड़ा इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'बीए पास' है। कई फिल्म समारोह में रिलीज होने के बाद सराही जा चुकी यह फिल्म एक वेश्या और उसके प्रेमी की कहानी कहती है। इस फिल्म को पहले 12 जुलाई को रिलीज होना था बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। 'चक दे' फेम शिल्पा शुक्ला इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 के दशक के अभिनेता जॉय मुखर्जी की 40 साल पुरानी डिब्बाबंद फिल्म 'लव इन बांबे' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉय मुखर्जी के साथ वहीदा रहमान नजर आएंगी। यह फिल्म सिर्फ बड़े शहरों के पीवीआर मल्टीप्लेक्सों में दिखेगी।

के राकेश निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'चोर चोर सुपर चोर' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। कई फिल्मों में साइड भूमिका में दिखने वाले दीपक डोबरियाल इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिखेंगे।


अजय यादव निर्देशित फिल्म 'भड़ास' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। इस फिल्म की पूरी स्टारकॉस्ट नई और अपरिचित है। इस फिल्म को 24 मई को रिलीज होना था जो बाद में पोस्टपोन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed