फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   first look of film 'zilla ghaziabad'

यह है 'जिला गाजियाबाद' फिल्म का बोल्ड अंदाज

Sun, 16 Dec 2012 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Dec 2012 12:33 PM IST
विज्ञापन
first look of film 'zilla ghaziabad'

फिल्म 'जिला गाजियाबाद' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में रिलीज की गई तस्वीरों और वीडियो को देखकर लगता है कि यह फिल्म कितनी बोल्ड होगी। तस्वीर में इस फिल्म की बोल्डनेस का अंदाजा आपको भी हो रहा होगा। ऐसे दृश्य हिंदी फिल्मों में बहुत कम दिखे हैं।  आनंद कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होना था। लेकिन अब यह फिल्म अगले साल जनवरी रिलीज होगी। सब कुछ ठीक रहा तो 11 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होगी।

विज्ञापन


इस फिल्म में संजय दत्त, अशरद वारसी, विवेक ओबेराय, मिनिषा लांबा और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस भी अशरद वारसी ने किया है। फिल्म गुर्जरों के दो गुटों के बीच आपसी रंजिश की कहानी कहती है। इस फिल्म को पहले इसी साल अगस्त में रिलीज होना था। अलग-अलग कारणों से फिल्म की रिलीज टलती रही है। अब देखना है कि यह बोल्ड अंदाज दर्शकों को कितना रास आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed