कुछ ऐसे होगा रणबीर और दीपिका का 'तमाशा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और दापिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'तमाशा' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड का ये एक्स कपल एक बार फिर जल्दी ही इमतियाज अली की फिल्म "तमाशा" में नजर आने वाला है। फिल्म का पहले लुक में दीपिका और रणबीर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इम्तियाज की "तमाशा" का पहला लुक काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है। दीपिका और रणबीर दोनों खुशी में एक-दूसरे के साथ घूम रहे हैं। पहले लुक में ही दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री की झलक देखी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि 'तमाशा' कि काफी शूटिंग विदेश में हुई है। रणबीर कपूर एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो लगातार घूमता रहता है।
ब्रेकअप के बाद रणबीर-दीपिका की दूसरी फिल्म
रणबीर कपूर और दीपिका के ब्रेकअप के बाद ये साथ में उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आए थे, ये फिल्म जबर्दस्त हिट रही थी 'तमाशा' की स्टोरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर एक ऐसे शख्स का किरदार निा रहे हैं, जो लगातार घूमता रहता है और नई-नई जगहों की सैर करता है। ऐसी ही किसी ट्रिप के दौरान उनकी मुलाकात दीपिका से होती है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी।