{"_id":"637a1f18-6c59-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"first-look-launch-of-saheb-biwi-aur-gangster-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह है 'साहिब बीवी और गैंगस्टर रिन्टर्स' का फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह है 'साहिब बीवी और गैंगस्टर रिन्टर्स' का फर्स्ट लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर रिन्टर्स' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर का सीक्वल' है। फर्स्ट लुक के साथ इस फिल्म का प्रोमो भी इंटरनेट पर आ गया है। यह फिल्म आठ मार्च को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
इस फिल्म में साहब की भूमिका तो जिमी शेरगिल ही निभा रहे हैं, हां इस बार गैंगस्टर जरूर बदल गया है। रणदीप हुड्डा की जगह इस फिल्म में इरफान खान हैं। पुराने चेहरों के अलावा इस फिल्म में सोहा अली खान भी नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर में फिल्म की कहानी की झलक मिलती है। फिल्म के पोस्टर में गैंगस्टर बने इरफान खान मूंछ पर ताव देते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बाकी के किरदार पुराने गेटअप में ही हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती हैं जहां से पुरानी कहानी खत्म हुयी होती है। साहब और बीवी की जिंदगी में एक नया गैंगस्टर आ जाता है। यह गैंगस्टर क्या गुल खिलाता है, यही इस फिल्म की कहानी है।
विज्ञापन