गंगा घाटः भोजपुरी की पहली 3डी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों में एक नया अध्याय लिखा जाने के लिए तैयार है। भोजपुरी फिल्मों के कायमाब निर्देशक के.सुजीत अगले साल इसकी पहली 3डी फिल्म रिलीज करने जा रहे है। फिल्म का नाम होगा, गंगा घाट। सोमवार को मुंबई में भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों के साथ फिल्म का मुहूर्त किया गया। फिल्म का निर्माण अशोकन पीके करेंगे। गंगा घाट की स्टारकास्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
निर्देशक के.सुजीत के अनुसार हॉलीवुड भी भोजपुरी में फिल्में ला चुका है और हिंदी की 3डी फिल्मों को भोजपुरी के काफी दर्शक मिले हैं। क्या गंगा घाट भोजपुरी फिल्मों के चालू फार्मूलों की तरह होगी? सुजीत ने कहा कि ऐसा नहीं है। हम तकनीक के साथ कहानी और उसके कहने का ढंग भी बदल रहे हैं।
फिल्म के मूल विषय की बात करें तो यह एक हॉरर फिल्म होगी। जो वाराणसी के गंगा किनारे शूट की जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगा के घाटों पर मृतकों के अंतिम क्रियाक्रम होते हैं और शव जलाए जाते हैं। कहानी का विषय इन्हीं से शुरू होगा और कुछ रोचक बातें सामने आएंगी। फिल्म 3डी के साथ टूडी में भी बनेगी। यूपी-बिहार के जिन सिनेमाघरों में 3डी प्रोजेक्शन की सुविधा नहीं होगी, वहां इसे टूडी फॉरमेट में रिलीज किया जाएगा।
दुनिया और भारत की पहली 3डी फिल्म
अमेरिका में दुनिया की पहली 3डी फिल्म 1922 में बनी थी, द पावर ऑफ लव। इसका प्रीमियर 27 सितंबर, 1922 को लॉस एंजेल्स के एंबसेडर होटल में हुआ। इस फिल्म का प्रिंट अब अनुपब्ध है।
भारत की पहली 3डी फिल्म मलयालम में बनी माई डियर कुट्टीचेतन (1984) है, जो हिंदी में छोटा चेतन नाम से रिलीज हुई थी। अपने समय में माई डियर कुट्टीचेतन मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
बॉलीवुड की पहली 3डी फिल्म
बॉलीवुड में 3डी फॉरमेट में पहली फिल्म थी, जैकी श्रॉफ स्टारर शिवा का इंसाफ। पूनम ढिल्लो, गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर भी इसमें थे। निर्देशक थे राज.एन सिप्पी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आंशिक सफलता ही पा सकी।