फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR lodged against Juhi chawla and her husband jay mehta

जूही चावला और उनके पति पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 05 Jun 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Juhi chawla and her husband jay mehta

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जूही चावला एक गलत खबर की वजह से चर्चा में है। जूही चावला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। जूही चावला के साथ उनके पति जय मेहता और पांच अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आज तक की खबर के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाने में एक प्राइवेट कंपनी को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर आठ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


ये एफआईआर प्राइवेट स्कूलों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार करने वाली कंपनी 'आइक्यू लॉजिक इंडिया' के संचालक जयेश सिन्हा ने दर्ज कराई है। सिन्हा का कहना है कि मुंबई की कंपनी उबकुल फ्यूटेक ने स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन के लिए 2013 में फ्रेंचाइजी देने की बात कही थी। जय मेहता इस कंपनी के फाउंडर हैं और जूही चावला इस कंपनी की ब्रांड पब्लिसिटी एंबेसडर है।
विज्ञापन


एपआईआर में कहा गया है कि जूही के रांची में तीन दिन तक रहकर उनके साथ स्कूलों में कैम्पेन करना तय हुआ था। जूही ने पैसे लेने के बावजूद अपना वादा नहीं निभाया। सिन्हा ने इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद धारा 406, 420 और 120(B) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed