फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR filed against nine year old boy in accused of injuring Simran Sachdeva mother canceled

Simran Sachdeva: नौ साल के बच्चे के खिलाफ दायर प्राथमिकी रद्द, सिमरन सचदेवा की मां को घायल करने का था आरोप

Sun, 23 Oct 2022 11:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 23 Oct 2022 11:08 PM IST
सार

बीते दिनों बच्चे ने अभिनेत्री सिमरन सचदेवा की मां को साईकिल से मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री सिमरन की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
FIR filed against nine year old boy in accused of injuring Simran Sachdeva mother canceled
सिमरन सचदेवा - फोटो : Social media

विस्तार

बीते सात महीने पहले नौ साल के बच्चे और उसकी मां के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, बीते दिनों बच्चे ने अभिनेत्री सिमरन सचदेवा की मां को साईकिल से मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री सिमरन की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब नौ महीने बाद इस मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

विज्ञापन

मामले में जस्टिस एसएम मोदक और जस्टिस जे रेवती मोहिते डेरे ने कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी। बच्चे ने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी है। नौ साल के बच्चे के खिलाफ प्राथमिकी नहीं हो सकती। इससे बच्चे को आहत पहुंचा है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने वाले सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Bollywood: बॉलीवुड के बादशाह ने किंग कोहली को दी जीत की बधाई, लोग बोले- विराट ने कमबैक कर लिया अब आपकी बारी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बच्चे और उसकी मां को राज्य सरकार से 25 हजार रुपये देने और इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों से यह राशि वसूल करने का भी आदेश दिया है। दरअसल, 27 मार्च को गोरेगांव में लोढ़ा फियोरेंजा में 62 वर्षीय मां शाम को सैर करने निकली थीं। इसी दौरान बच्चे की साइकिल से टकराने से वह घायल हो गईं। इसके बाद पुलिस हरकत में आईं और डोंगरी में किशोर न्याय बोर्ड में रिपोर्ट पेश की।

Thangalaan teaser: चियान विक्रम की 61वीं फिल्म का नाम की घोषणा के साथ टीजर जारी, दिखा अभिनेता का अलग अंदाज

विज्ञापन

वहीं, कोर्ट के फैसले पर मीडिया से बात करते हुए बच्चे की मां ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और यह उनके लिए सबसे अच्छा दिवाली तोहफा है कि उनके बच्चे के खिलाफ दर्ज शिकायत हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। बच्चे की मां ने कहा कि पुलिस ने अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल किया है और उन्होंने कई कानूनों का उल्लंघन किया है, ऐसे में सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

Saalar: जन्मदिन के मौके पर सालार के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, जारी किया फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed