फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Madhur Bhandarkar said he will put a disclaimer on Indu Sarkar

'इंदु सरकार' के साथ डिस्क्लेमर दिखाने को राजी हुए मधुर भंडारकर

Thu, 13 Jul 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Jul 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Madhur Bhandarkar said he will put a disclaimer on Indu Sarkar
madhur bhandarker

'इंदु सरकार' को लेकर आ रही तमाम अचड़नों के बाद आखिरकार फिल्मकार मधुर भंडारकर  को डिस्क्लेमर चलाने के लिए हां करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि फिल्म 70 फीसदी फिक्शन और 30 फीसदी सच पर आधारित है।

विज्ञापन


1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म सोमवार को केंद्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को दिखाई गई थी, जिसके बाद फिल्म में 12 कट लगाने और दो जगह डिस्क्लेमर देने के लिए कहा गया था। हालांकि इससे पहले मधुर भंडारकर ने कहा था कि  फिल्म में किसी भी तरह का बदलाव करने पर फिल्म का सार बदल जाएगा। 
विज्ञापन


लेकिन इस आदेश के बाद मधुर भंडारकर ने कहा था कि फिल्म में सीन काटने से फिल्म का सार प्रभावित हो सकता है। हम रिव्यू कमेटी के पास जाएंगे। उम्मीद करते हैं कि इसे मंजूरी दे दी जाएगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर हमारे पास अपीलीय न्यायाधिकरण के पास जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्म आपातकाल पर आधारित है। इस फिल्म के किरदार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी से प्रेरित हैं। फिल्म में नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हाड़ी, सुप्रिया विनोद, अनुपम खेर और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार हैं।

‘इंदु सरकार’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed