फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmi kisse Interesting story of Jackie Shroff and Poonam Dhillon starrer film Teri Mehrbaniya

तेरी मेहरबानियां: जैकी श्रॉफ को प्यार दिखाने वाले कुत्ते ने असल जिंदगी में किया था उनका ये हाल, जानें ये दिलचस्प किस्सा

Sun, 05 Dec 2021 03:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
filmi kisse Interesting story of Jackie Shroff and Poonam Dhillon starrer film Teri Mehrbaniya
teri meherbaniyan - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी फिल्मों में हमेशा से ही इंसान और जानवर के बीच के खूबसूरत रिश्ते को पर्दे पर दिखाया जाता रहा है। चाहें वो राजेश खन्ना की फिल्म हाथी मेरा साथी हो या फिर देवानंद की फिल्म इंसानियत में 'चिंपांजी' का रोल हो, और अगर बात नब्बे के दशक की करें तो 'टफी' का किरदार सभी को याद होगा। 2014 में आई अक्षय कुमार की फिल्म एंटरटेममेंट में तो फिल्म का नाम ही कुत्ते के नाम पर रखा गया था। 

विज्ञापन


आज हम बात करेंगे एक ऐसी ही फिल्म जिसमें लीड हीरों ही कुत्ता था। जी हां अगर फिल्मी दुनिया में थोड़ा सा पीछे जाएंगे तो आपको जैकी श्रॉफ की फिल्म तेरी मेहरबानियां तो जरूर ही याद होगी। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। आज भी लोगों को तेरी महेरबानियां फिल्म में कुत्ते मोती का किरदार याद रहता है। वैसे तो फिल्म में पूनम ढिल्लों और जैकी श्रॉफ के बीच लव स्टोरी दिखाई गई थी, लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा अगर लोगों को किसी चीज ने बांधा तो वो था, जैकी श्रॉफ के कुत्ते 'मोती' का किरदार। लोगों को मालिक और कुत्ते की बीच की स्टोरी बहुत पसंद आई थी। जिसमें मोती अपने मालिक की मौत का बदला लेने अंत तक लड़ता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मोती का असली नाम क्या था और असल जिंदगी में जैकी के साथ क्या किया था।
विज्ञापन


जब जैकी श्रॉफ को मोती ने काट लिया
फिल्म तेरी मेहरबानियां में जैकी श्रॉफ और उनके कुत्ते मोती के बीच बहुत ही कमाल का रिश्ता दिखाया गया था। मोती अपने मालिक से इतना प्रेम करता था कि वो उसके कातिलों से बदला लेने के लिए उनसे लड़ता है। फिल्म में जैकी और मोती के बीच बहुत ही फ्रेंडली और प्यार भरा रिश्ता दिखाया गया था लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में जैकी के साथ मोती का रिश्ता इतना फ्रेंडली नहीं था। एक बार तो मोती ने जैकी दादा को काट लिया। फिल्म में मोती का रोल सबसे अहम था ऐसे में जैकी श्रॉफ से सेट पर पहुंचने के बाद भी शूटिंग तब शुरू होती थी जब मोती साहब (जिसका असली नाम ब्राउनी था) आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार शूटिंग की जगह पर  मोती यानी ब्राउनी कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहा था कि तभी जैकी श्रॉफ वहां पहुंच गए और जैसे ही उन्होंने बैठने के लिए कुर्सी खींची ब्राउनी ने अपने दांत जैकी के गढ़ा दिए वो भी दो बार। तब से जैकी हमेशा कुत्तों से दूर ही रहते हैं।


एक नहीं कई फिल्मों में की थी ब्राउनी ने शूटिंग
ब्राउनी कमाल का एक्टर था। तेरी मेहरबानियां में मोती का रोल तो यादगार है ही, इसके अलावा मोती ने तेरी मेहरबानियां मूवी की ओरिजनल में भी काम किया था। फिल्म मर्द में भी ब्राउनी को ही कास्ट किया गया था। इसके अलावा भी ब्राउनी ने तमिल, तेलुगु, बंगाली और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed