फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Tumko Meri Kasam Director Vikram Bhatt Talk About His Horror Films In Bharti Singh Podcast

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने बताया क्यों बनाते हैं हॉरर फिल्में? भूतों से जुड़ा अनुभव भी साझा किया

Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Film Tumko Meri Kasam Director Vikram Bhatt Talk About His Horror Films In Bharti Singh Podcast
विक्रम भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrampbhatt

हाल ही में निर्देशक विक्रम भट्ट अपनी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने अपने आने वाली फिल्म को लेकर बात की। साथ ही अपनी हॉरर जॉनर की फिल्मों को लेकर भी बात की। इनको बनाने का असल मकसद भी बता दिया। 

विज्ञापन


हॉरर फिल्में बनाने की असल वजह बता दी 
निर्देशक विक्रम भट्ट भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताते हैं कि वह भूतों में पूरी तरह से विश्वास करते हैं। वह कहते हैं, ‘भगवान हैं, इस बात को साबित करने के लिए फिल्मों में भूतों को दिखाता हूं। मेरी हॉरर फिल्में कभी भी भूतों पर नहीं थीं, वह ईश्चर काे साबित करने के बारे में हैं। अगर हम लोग गीता में विश्वास रखते हैं, आत्मा में भरोसा करते हैं तो हमें पता होना चाहिए कि आत्मा भी अच्छी या बुरी हो सकती है।’

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Tumko Meri Kasam: उदयपुर में 'तुमको मेरी कसम' का भव्य प्रीमियर, अनुपम खेर ने शेयर कीं झलकियां, बोले- शुक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भूतों से जुड़ा अनुभव हुआ 
आगे पॉडकास्ट में विक्रम भट्ट कहते हैं, ‘जैसा हम फिल्मों में दिखाते हैं, वैसे भूत नहीं होते हैं। वह बिल्कुल सामान्य नजर आते हैं लेकिन आपको अहसास हो जाता है कि ये व्यक्ति कुछ अलग है। आप उसके आसपास से तुरंत दूर हो जाना चाहते हैं। मुझे भी भूतों का अनुभव हुआ।’

ये खबर भी पढ़ें: Adah Sharma: अदा शर्मा-अनुपम खेर की मजेदार बातचीत, फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगे कलाकार  

‘गुलाम’ के बाद अब बनाई ड्रामा फिल्म  
फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। विक्रम बताते हैं कि फिल्म ‘गुलाम’ के बाद वह अब जाकर ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। आगे वह यह भी बताते हैं दो हॉरर फिल्में बनाने वाले हैं, जिसमें ‘1920’ का नया पार्ट शामिल है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed