Tumko Meri Kasam: उदयपुर में 'तुमको मेरी कसम' का भव्य प्रीमियर, अनुपम खेर ने शेयर कीं झलकियां, बोले- शुक्रिया
Tumko Meri Kasam: इस महीने फिल्म 'तुमको मेरी कसम' रिलीज होने जा रही है। इसमें अनुपम खेर, एशा देओल, अदा शर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे। हाल ही में उदयपुर में फिल्म का प्रीमियर हुआ।
विस्तार
फिल्म 'तुमको मेरी कसम' का हाल ही में झीलों के शहर उदयपुर में भव्य प्रीमियर हुआ। इस दौरान फिल्म के सितारे उपस्थित रहे। उदयपर में फिल्म को बेशुमार प्यार मिला है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के प्रीमियर के दौरान की झलक फैंस से साझा की है। उन्होंने उदयपुर का शुक्रिया अदा किया है।
यह खबर भी पढें:
L2 Empuraan: टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया मोहनलाल की फिल्म का प्रोमो, खुशी से झूम उठे फैंस
अनुपम खेर बोले- 'हम शुक्रगुजार हैं'
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'उदयपुर में 'तुमको मेरी कसम' का प्रीमियर एक भव्य आयोजन था। झीलों शहर के सभी लोगों ने कलाकारों के साथ फिल्म देखी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि फिल्म को बहुत पसंद किया गया। आपके प्यार, इस उत्साह और तारीफों के लिए हम शुक्रगुजार हैं। उदयपुर का धन्यवाद! जय हो'!
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, एशा देओल, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी उससे पहले कल रविवार को फिल्म का प्रीमियर उदयपुर में हुआ। इस फिल्म के जरिए लंबे वक्त बात हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री एशा देओल कमबैक कर रही हैं।
यह खबर भी पढें:
Kartik Aaryan: करण जौहर ने 'भूल भुलैया फ्रेंचाइजी' को लेकर कसा कार्तिक पर तंज, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
आईवीएफ किंग पर बनी है फिल्म
एशा साल 2015 के बाद अब फिल्मों में वापसी कर रही हैं। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' दुनियाभर में रिलीज होगी। यह फिल्म आईवीएफ किंग डॉ. अजय मुर्डिया पर आधारित है। डॉ. अजय मुर्डिया ने देश में सबसे बड़ी आईवीएफ चेन इंदिरा आईवीएफ शुरू की। यह इमोशंस से भरपूर फैमिली फिल्म है।