{"_id":"826fec84-6530-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"film-special-chabbis-motivated-with-sukhram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या सुखराम की कहानी है 'स्पेशल छब्बीस'?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो क्या सुखराम की कहानी है 'स्पेशल छब्बीस'?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 फरवरी को रिलीज हो रही नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' सही घटना पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में एक नकली सीबीआई है जो भ्रष्ट और अमीर लोगों के घरों में छापे डालती है। फिल्म दिखाती है कि 90 के दशक में एक नकली सीबीआई गैंग थी जो कि अमीर और भ्रष्ट लोगों को लूटती थी।
विज्ञापन
हालांकि उनकी ये स्टाईल काफी सफल रही। कोई भी नेता या उद्योगपति इस पर आवाज़ उठाने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि लूटी जाने वाली रकम, काला धन थी। लुटने के बाद भी वह इस बारे में कोई आवाज नहीं उठाते थे। वह यह जानने के बाद भी यह नकली सीबीआई ऑफिसर हैं कोई रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी।
विज्ञापन
यह फिल्म इन्हीं घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इस नकली सीबीआई गैंग के मुखिया अक्षय कुमार और अनुपम खेर हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने 'ए वेडनस डे' नाम की फिल्म बनाई थी। अब इस फिल्म के तार भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम से भी जोड़े जा रहे हैं। फिल्म के एक दृश्य में लगभग वैसा ही होता है जैसा कि सुखराम के घर पड़े छापे के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
पूर्व संचार मंत्री सुखराम के पूजा घर से सीबीआई ने 300 करोड़ बरामद किये थे। इस फिल्म में भी अक्षय को एक केंद्रीय मंत्री के घर छापा मारते हुए दिखाते हैं जहाँ से 300 करोड़ रूपए मिलते हैं। मंत्री साहब की सिर्फ पत्नी और बेटी घर पर मौजूद होती हैं और उनके पास इसके लिए कोई सफाई नहीं होती। हालांकि इस बारे में नीरज पांडेय से कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है।