{"_id":"1f6bd59e-ef7d-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"film-producer-pay-for-film-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेलर दिखाने के लिए चुकानी होगी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब ट्रेलर दिखाने के लिए चुकानी होगी रकम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म निर्माताओं के लिए बुरी खबर है। अब उन्हें अपनी फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो दिखाने के लिए मल्टीप्लेक्स को अलग से पैसे चुकाने होंगे। अभी तक बिना पैसे चुकाए फिल्म के प्रोमो दिखा रहे थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड में लंबे अरसे से आगामी फिल्म का ट्रेलर मल्टीप्लेक्स में चल रही फिल्म के दौरान दिखाया जाता है। इसके लिए अभी तक फिल्म निर्माताओं और वितरकों को रकम खर्च नहीं करनी पड़ती थी। लेकिन मल्टीप्लेक्सों ने एक नया कानून जारी किया है।
विज्ञापन
इस नए कानून के मुताबिक अब कोई भी निर्माता अपनी फिल्मों के ट्रेलर मुफ्त में किसी फिल्म के साथ नहीं दिखा पाएंगे। नए नियम के तहत हर निर्माता को अपनी फिल्मों का ट्रेलर दिखाने के लिए 15 लाख रुपये की निश्चित रकम थिएटर के मालिक को चुकानी होगी।
विज्ञापन
हालांकि 'कृष 3' फिलहाल इस श्रेणी से बाहर है। इसकी वजह यह है कि मल्टीप्लेक्स के मालिकों की नजर में ऋतिक रोशन तुरंत बीमारी से उबरे हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि वे उन्हें परेशान न करें। लेकिन इसके अलावा बाकी किसी भी फिल्म को यह राहत नहीं दी जायेगी।
इस फैसले पर अभी तक किसी भी निर्माता, निर्देशक और वितरक की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।