फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film on farmers b for bundelkhand awarded in calcutta international cult film festival 2017

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में किसानों पर बनी 'बी फॉर बुंदेलखंड' को मिला पुरस्कार

Wed, 14 Jun 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 14 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
film on farmers b for bundelkhand awarded in calcutta international cult film festival 2017
'बी फॉर बुंदेलखंड'

डायरेक्टर विशाल मौर्य और देबी प्रसाद लेंका ने 'बी फॉर बुंदेलखंड' नाम की फिल्म बनाई है जिसे कलक्तता इंटरनेशनल कल्ट फिल्म फेस्टिवल में काफी सरहाना मिली है। इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर को इसके लिए 'बेस्ट डेब्यू फिल्ममेकर' का अवॉर्ड भी दिया गया है। अब ये फिल्म 'गोल्डन फॉक्स अवॉर्ड्स' में जाने को भी तैयार है। ये समारोह अक्टूबर 2017 में कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन




'बी फॉर बुंदेलखंड' विशाल मौर्य और देबी प्रसाद लेंका की पहली फीचर फिल्म है। ये फिल्म किसानों पर आधारित है जिसके लिए मेकर्स ने ऐसे क्षेत्र को चुना है जो ज्यादातर सूखा प्रभावित रहता है। फिल्म में इसे 'बुंदेलखंड' का नाम दिया है। 
विज्ञापन


ये एक पिता राम सिंह और उसके बेटे लल्ला की कहानी है जिनके विचार आपस में नहीं मिलते हैं। राम सिंह किसान होते हैं और सिर पर कर्जा होता है जिसे निपटाने के लिए उनका बेटा जमीन बेचने के लिए कहता है। लेकिन राम सिंह उसे जमीन बेचने की मंजूरी नहीं देता और लल्ला गांव छोड़ कर जाने लगता है। वहीं राम सिंह खुद को फांसी लगा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में नेमी चंद्र झा, भरत चावला और मॉमिता नंदी की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed