फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film 'nautanki saala' based on theatre

थिएटर के बैकग्राउंड पर बनी है फिल्म ‘नौटंकी साला’

Wed, 30 Jan 2013 01:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
film 'nautanki saala' based on theatre

रोहन सिप्पी की रिलीज को तैयार फिल्म ‘नौटंकी साला’ की पृष्ठभूमि को देखकर ऐसा लगता है कि रोहन ने थियेटर से जुडे अपने अनुभवों पर यह फिल्म बनाई होगी। दिलचस्प बात यह है कि रोहन कभी थियेटर से जुड़े रहे ही नहीं।

विज्ञापन


थियेटर का अनुभव न होने के बावजूद रोहन ने 21वीं सदी के आम आदमी को ध्यान में रखकर उसके अनुसार लाइटिंग और कॉस्ट्यूम को ध्यान में रखकर फिल्म की परिकल्पना तैयार की है। थिएटर से वास्ता न होने के बावजूद रोहन इसे अपना पैशन मानते हैं। अपने इस पैशन को वे फिल्म ‘नौटंकी साला’ के ज़रिये ला रहे हैं।
विज्ञापन


रोहन बताते हैं कि आज से 20 साल पहले मैं पृथ्वी थियेटर जाया करता था। सच कहूं तो फेस्टिवल्स के दौरान वहां जाने का मज़ा ही कुछ और था। उसी दौरान थियेटर से जुड़ी काफी बारीकियां मैंने समझी। विशेष रूप से उनकी लाइटिंग और सेटिंग पर मेरा पूरा ध्यान रहता था। उसी समय से थियेटर जगत ने मुझे काफी आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन ने कहा कि वर्ष 2011 में मैंने स्टूडियो में एक म्युजिकल शो किया था। अनुभव के नाम पर फिलहाल मेरे पास सिर्फ यही एक अनुभव है। अपने उन सभी पिछले अनुभवों को संजोकर मैंने फिल्म नौटंकी साला तैयार की है। अब दर्शकों पर है कि मेरी इस फिल्म को वे किस तरह से लेते हैं। मेरे अनुभवहीनता को वे नकारते हैं या मेरी मेहनत को स्वीकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed