{"_id":"62a3abb6b880ae5d174efc58","slug":"film-maker-sudhir-mishra-mother-admitted-hospital-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"News: फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
News: फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के लिए यह बेहद ही कठिन समय है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। निर्माता ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट के बाद लोग चिंतित हो गए हैं और जल्द उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 जून को किया गया था भर्ती
सुधीर मिश्रा ने 7 जून को जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों का कहना है,उनकी मां के पास बेहद कम समय बचा है।
विज्ञापन
Left the Hospital to have a bath . Have just been summoned back . They say my Mother has very little time .
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) June 10, 2022
विज्ञापन
यूजर्स ने दी सांत्वना
एक यूजर ने लिखा, अपना खयाल रखें सुधीर सर ये खबर सुनकर दुख हुआ। वहीं एक और यूजर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'उनके लिए मेरी प्रार्थना और दुआएं'। इसी तरह से अन्य लोग भी सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। बता दें सुधीर मिश्रा एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्हें धारावी, चमेली और हजारो ख्वाहिशें ऐसी समेत कई फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है।