फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film 'inkaar' and 'akashvani' this friday

इस शुक्रवार 'इंकार' के साथ, 'आकाशवाणी' और 'ब्रोकन सिटी'

Wed, 16 Jan 2013 11:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 16 Jan 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
film 'inkaar' and 'akashvani' this friday

साल का यह तीसरा शुक्रवार अलग-अलग तरह की फिल्मों वाला है। 18 जनवरी को बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों के साथ दो हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन भी हो रहा है। इसी शुक्रवार हिंदी की ही कुछ छोटी बजट की फिल्में भी देखने को मिल सकती हैं। यह 2013 का पहला शुक्रवार होगा जब दर्शकों के लिए इतनी फिल्में एक साथ उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

 
इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म 'इंकार' हैं। सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ चित्रगंदा सिंह की मुख्य भूमिका होगी। यह फिल्म भारत के किसी भी ऑफिस में महिलाओं के साथ उनके पुरुष साथियों द्वारा किए जाने वाले व्यवहार पर केंद्रित है। यह फिल्म फ्लर्टिंग और शोषण के बीच के अंतर को परिभाषित करेगी। फिल्म का विषय ऐसा है जो हर किसी को अपने ऑफिस के नजारे जैसा लग सकता है। 'यह साली जिंदगी' के बाद सुधीर मिश्रा निर्देशित यह अगली फिल्म है।
विज्ञापन


रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'आकाशवाणी' है। इस फिल्म का निर्माण 2011 में रिलीज हुई और हिट रही फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के निर्देशक लव रंजन कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। दिल्ली कल्चर पर बेस्ड इस फिल्म में कहीं-कहीं 'देल्ही बेली' की भी झलक मिल सकती है। 'प्यार का पंचनामा' फिल्म के मुख्य किरदारों में रहे कार्तिक तिवारी और नुसरत भरूचा इस फिल्म के लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से दिल्ली में की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी की तीसरी फिल्म 'मुंबई मिरर' है। सचिन जोशी और प्रकाश राज की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर और प्रशांत नारायण की भी भूमिका है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का ताना-बाना मुंबई के क्राइम और उसके साथ पुलिस के व्यवहार पर आधारित है। फिल्म में कोई बड़ी स्टारकॉस्ट न होने से इस फिल्म से कम ही उम्मींदे की जा रही हैं। मल्लिका शेरावत भी इस फिल्म में गेस्ट कलाकार के रूप में दिखेंगी।


हॉलीवुड अभिनेता रसल क्रो की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ब्रोकन सिटी' भी भारत में 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस अमेरिकन क्राइम ड्रामा को एलेन हग्स ने निर्देशित किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज हो रही है। हॉलीवुड की एक और फिल्म 'लेस मिजरेबल' भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। एक छोटे बजट की हिंदी फिल्म 'बंदूक' भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed