फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter star Hrithik Roshan praised Sanjeeda Shaikh now Sanjeeda replied him back by saying thanks

Fighter: ऋतिक से तारीफ सुन भाव विभोर हुईं संजीदा शेख, एक्ट्रेस बोलीं - शुक्रिया मुझ में भरोसा दिखाने के लिए

Mon, 05 Feb 2024 01:15 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:15 AM IST
सार

संजीदा शेख टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर नामों में से एक नाम हैं। टेलीविजन के बाद अब वे फिल्मों में भी हाथ आजमा रही हैं। 'फाइटर' फिल्म में वे 'सांची गिल' का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
Fighter star Hrithik Roshan praised Sanjeeda Shaikh  now Sanjeeda replied him back by saying thanks
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2024 की बहुचर्चित फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिखा रही है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इनके अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को संजीदा शेख का किरदार काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में कई इमोशनल दृश्य उन पर फिल्माए गए हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन को भी फिल्म में संजीदा का काम बेहद अच्छा लगा है। उन्होंने अभिनेत्री की काफी तारीफ की है। अब संजीदा भी सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के तारीफों के पुल बांधती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन


ऋतिक को बताया सबसे ईमानदार 
संजीदा शेख टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर नामों में से एक नाम हैं। टेलीविजन के बाद अब वे फिल्मों में भी हाथ आजमा रही हैं। 'फाइटर' फिल्म में वे 'सांची गिल' का किरदार निभा रही हैं। दर्शकों को उनका यह किरदार बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में उनके सह अभिनेता रहे ऋतिक रोशन ने भी उनके काम की काफी सराहना की है। ऋतिक से अपनी तारीफ सुनकर संजीदा बेहद खुश हुई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋतिक को जवाब देते हुए लिखा है, 'आप बॉलीवुड के सबसे ईमानदार और मेहनती अभिनेता है। आपकी वजह से मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ काम कर पाई हूं। शुक्रिया इस हौसलाफजाई के लिए।'
विज्ञापन

महिमा सहित इन बॉलीवुड अभिनेत्रीयों ने दी कैंसर को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहा था ऋतिक ने 
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऋतिक काफी एक्टिव दिख रहे हैं। एक यूजर ने जब 'फाइटर' फिल्म में संजीदा शेख की एक्टिंग की तारीफ की तब ऋतिक भी उनसे सहमति दिखाते हुए बोलें, 'मैं आपकी बातों से पूर्णतः सहमत हूं। संजीदा सच में बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए भी काफी सुखद रहा है। उनकी वजह से फिल्म के कई इमोशनल दृश्य बेहतरीन बने हैं।'

Celebs Spotted: भारती सिंह ने हंसते-हंसते लगाई पूनम पांडे की क्लास, जल्द मचाएंगी कृष्णा अभिषेक-सुदेश संग धमाल

'फाइटर' की कमाई 
'फाइटर' फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों के सामने है और दर्शक जमकर इन दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अभी तक लगभग 280 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed