फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fathers on hindi film songs

फादर्स डेः गानों में हमेशा छाए रहे हैं पापा और डैडी

Sun, 16 Jun 2013 10:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Jun 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
fathers on hindi film songs

भारतीय फिल्मों में रिश्तों और संबंधों को लेकर कई सुंदर अनूठे गीत बने हैं। फिर भला हर बच्चे के लिए उनके  प्यारे पापा पर गीत तो बनने ही थे। दौर कोई भी रहा हो अलग अलग प्रसंगों में पापा के ऊपर गीत बने हैं।

विज्ञापन


पापा को लेकर सुखद अनुभूतियां हैं। "गुड़िया चाहे ना लाना", "पापा जल्दी आ जाना" गीत को संजोए भारतीय फिल्में  इस मोड़ तक पहुंची कि जवानी की दहलीज पर कदम रखता युवक हाथों में गिटार लेकर गाता है, "पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा"। लोरियां तो दादी नानी के जुबान से सुनी गई हैं। पर पापा ने भी यह कहते हुए लोरी सुनाई, "तुझे सूरज कहूं या चंदा", "तुझे दीप कहूं या तारा"।
विज्ञापन


तुझे सूरज कहूं या चंदा
 
मन्नाडे ने इस लोरी को बहुत खूबसूरती से गाया। 'एक फूल दो माली' फिल्म पर बलराज साहनी का अभिनय लोगों को छू गया। रवि की धुन पर गीत जिसने भी सुना, बिना गुनगुनाए नहीं रहा। बहुत प्यारी लोरी है यह। प्रेम धवन के लिखे गीत को मन्नाडे ने कुछ इस तरह गाया कि सबको भावुक कर गया। बच्चे के सुनहरे भविष्य की कल्पना पर यह गीत संजोया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा

अमीर खान को पहली बार पर्दे पर देखा गया। वह केवल इस गीत को नहीं गा रहे थे, बल्कि उन्हें देख कर लग रहा था कि फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को पा लिया है। युवा आनंद मिलिंद ने भी दस्तक दी और मजरूह सुल्तानपुरी के इस गीत को पापुलर कर दिया। गीत चारों ओर सुनाई देने लगा- पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा। मगर ये तो कोई ना जाने है मेरी मंजिल कहां। उदित नारायण की खुली आवाज में यह गीत छा गया।

आई लव यू डैडी


अनु मलिक ने इस गीत की बहुत सुंदर धुन बनाई। मंसूर खान की निर्देशित फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म में अमीर खान और मनीषा कोइराला हैं। फिल्म में पति पत्नी के रिश्तों की बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया है। उदित नारायण और आदित्य नारायण की आवाज में यह मधुर गाना बहुत पसंद किया गया। महसूस हुआ कि आदित्य भी पिता की तरह गायन में अपना एक बड़ा मुकाम बनाएंगे।

ओम साईं राम

बच्चों का अपने मां पिता से बेइंतहा प्यार की झलक है इस गीत है में। बच्चा ईश्वर से भी पहले अपने मां बाप को याद करना चाहता है। डेविड धवन की 'बीबी नंबर वन' सुपरहिट फिल्म रही है। फिल्म में सलमान और करिश्मा का अभिनय तो सराहा ही गया, इस गीत को भी खूब गुनगुनाया गया। रविंद्र रावल ने इस गीत को लिखा। इसकी धुन राम लक्ष्मण ने बनाई। हरिहरन, धनश्याम प्रतिमा राय, संतोष तिवारी ने इस गीत को गाया।


पापा तो बैंड बजाए

पापा को लेकर चुलबुले गीत भी बने। 'हाउसफुल' में एक ऐसा ही गीत डियर पापा के बना। पापा तो बैंड बजाए।  बच्चे पापा से भी कुछ नटखट शरारत कर सकते हैं। यह गीत उसी की झलक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed